11 मई के प्रमुख समाचार आज की ताजा खबर LIVE
11 मई के प्रमुख समाचार, top news of 11 May भारत और पाकिस्तान ने तीन से जारी तनाव को करने के लिए सीजफायर की घोषणा की है. हालांकि, इसे कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तान की ओर से फिर से सीजफायर का उल्लंधन किया गया. भारतीय सेना ने कहा कि यह पाकिस्तान का किया गया समझौता का घोर उल्लंधन है अगर ऐसा होता है तो सख्त कदम उठाया जाएगा.
11 मई के प्रमुख समाचार
1-पाकिस्तान ने कुछ घंटे बाद ही तोड़ा संघर्ष विराम, विदेश सचिव ने ने कहा- पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, पाकिस्तान स्थिति की गंभीरता को पाकिस्तान स्थिति की गंभीरता, जयशंकर बोले, आतंकवाद पर भारत का कड़ा रुख रहेगा कायम, भारत-पाक में शनिवार शाम पांच बजे से लागू हुआ था संघर्ष विराम, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा- रातभर की मध्यस्थता से हुआ हुआ संघर्ष विराम|
2- PM: आतंकी हमले को अब माना जाएगा देश के खिलाफ युद्ध, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला आतंकी घटनाओं का जवाब देने की रणनीति में होगा आमूलचूल परिवर्तन|
3- आपरेशन सिंदूर रोकने से पहले पाकिस्तान के छह एयरबेस, रडार व एयर डिफेंस पर जोरदार हमला|
4- पाकिस्तान को भविष्य में आतंकी कार्रवाई की तोस्पष्ट संदेश-फिर घुसकर मारेंगे, सिंधु जल समझौते पर नए तरीके से वार्ता होती है, तो भारत अपने हितों को साधेगा, संघर्ष विराम का उल्लंघन कर पाकिस्तान ने खोई विश्वसनीयता|
5- आपरेशन सिंदूर में अबू जुंदाल समेत पांच आतंकी आका भी ढेर, लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा जुंदाल मुरीदके के मरकज तैयबा का था प्रमुख, पाक सेना और सरकारी अधिकारी अंतिम संस्कार में हुए थे शामिल|
6- युद्ध के उन्माद में डूबी पाक सेना को भारत ने दी लोकतंत्र की सीख, आलोचना एक खुले और जीवंत लोकतंत्र का प्रमुख प्रमाण: मिसरी, पाक सेना के प्रवक्ता ने कहा था, भारतीय जनता कर रही सरकार का विरोध|
7- भारत में छह बांग्लादेशी टीवी चैनल यूट्यूब में ब्लाक|
8- पाकिस्तानी सेना का अमानवीय चेहरा, मंदिरों और घरों पर किए हमले, एक दर्जन से ज्यादा मकान क्षतिग्रस्त, सैन्य प्रतिष्ठानों को भी बनाया निशाना, दो सैन्य कर्मी बलिदान, राजौरी के अतिरिक्त जिला उपायुक्त समेत चार लोगों की मौत, 24 घायल|
9- सिविल डिफेंस वालंटियर बनने के लिए दिखा देशभक्ति का अद्भुत जज्बा|
10- घोषित वैश्विक आतंकी का बेटा है पाक सेना का प्रवक्ता, पाक में आतंकी व सेना के वीच गठजोड़ का जीता जागता सुबूत है आइएसपीआर का डीजी, पिता वशीरुद्दीन महमूद संयुक्त राष्ट्र संघ और अमेरिका की ओर से घोपित आतंकी है|
11- तेलंगाना में 38 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, आत्मसमर्पण करने वालों का संबंध प्रतिबंधित भाकपा-माओवादी से माओवादी तेलंगाना सरकार द्वारा प्रदान की जा रही पुनर्वास सुविधाओं से आकर्षित|
12- मप्र और महाराष्ट्र के ज्योतिर्लिंगों को जोड़ने के लिए बनेगा धार्मिक सर्किट, जबलपुर से नागपुर के वीच फ्रेट कारिडोर समेत कई परियोजनाओं पर वनी सहमति|
13- संत रविदास का अभियान आगे बढ़ा रहे पीएम, मुख्यमंत्री ने अयोध्या में रविवस मंदिर परिसर में सत्संग भवन का किया लोकार्पण, उ सरकार की ओर से 1.15 करोड रुपये की लागत से निर्मित हुआ सत्संग भवन|
14- इंसानों जैसे रोबोट सैनिक तैयार करने में जुटे डीआरडीओ के विज्ञानी| समाचारों को विस्तार से पढ़ने लिए
-
अमृतसर में स्थिति सामान्य, लोग घरों से अपने काम पर निकले
डीसी अमृतसर ने कहा है कि अमृतसर में स्थिति सामान्य है. लोग अपने रोजमर्रा के काम कर रहे हैं. रविवार को दफ्तर नहीं खुलते, लेकिन बाजार खुले रहते हैं और जनजीवन सामान्य रहता है. लोगों के सहयोग के लिए धन्यवाद.
-
ट्रंप के सीजफायर ऐलान पर RJD ने उठाए सवाल, कहा- ये ठीक नहीं
आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा, “हम पीड़ित थे और हमने यह सुनिश्चित करते हुए सटीक निशाना लगाया कि कोई नागरिक हताहत न हो. 9 आतंकी स्थलों पर हमला किया, लेकिन हमने अपने लोगों, अधिकारियों को खो दिया. यह दो सेनाओं के बीच का अंतर है. भारत की एक पेशेवर सेना और एक दुष्ट देश पाकिस्तान की सेना. लेकिन, हमारी ब्रीफिंग से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने युद्ध विराम की घोषणा की, जो शिमला समझौते के अनुसार भी सही नहीं है. सरकार ने इस दावे का खंडन करने की कोशिश की और कहा कि ऐसा कोई हस्तक्षेप नहीं हुआ था. लेकिन, पूरी दुनिया के तथाकथित ‘सरपंच’ द्वारा किया गया यह प्रयास हमारे जैसे लोकतांत्रिक देश के लिए अच्छा नहीं है.”
-
-
यूक्रेन-रूस के बीच युद्ध खत्म करने के लिए काम करते रहेंगे- ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि संघर्ष को समाप्त करने के लिए कीव और मॉस्को के साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे. रूसी नेता व्लादिमीर पुतिन द्वारा कीव के साथ सीधी बातचीत के प्रस्ताव और यूरोपीय नेताओं द्वारा युद्ध विराम की अपील के बाद ट्रंप की ये टिप्पणी सामने आई है.
-
पाक पर कार्रवाई से दुनिया ने देखी भारत की क्षमता- गजेंद्र सिंह शेखावत
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, “सीमा पर जो तनाव बना हुआ है…आतंकवाद को समाप्त करने की अपनी प्रतिबद्धता से समझौता किए बिना भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है. सेना ने देश की जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप अद्भुत शौर्य और साहस का परिचय दिया है और अब तक की कार्रवाई ने पूरी दुनिया में भारत की सैन्य क्षमता को नई पहचान दी है.”
-
सामान्य गतिविधियां शुरू करने के लिए अमृतसर में बजेंगे सायरन
अमृतसर के डीसी ने कहा, “आप एक छोटा सायरन सुनेंगे. इसका मतलब है कि हम अपनी सामान्य गतिविधियां फिर से शुरू कर सकते हैं. आपके सहयोग के लिए धन्यवाद.”
-
-
अमृतसर में फिर बजेगा सायरनः DC
अमृतसर के डीसी ने आज सुबह कहा कि आज भी एक छोटा सायरन बजाया जाएगा. इसका मतलब यह होगा कि हम अपनी सामान्य गतिविधियां फिर से शुरू कर सकते हैं. आपके सहयोग के लिए धन्यवाद.”
-
पुतिन ने यूक्रेन के साथ सीधी वार्ता का रखा प्रस्ताव
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को इस्तांबुल में 15 मई को यूक्रेन के साथ सीधी वार्ता का प्रस्ताव रखा. उन्होंने कहा कि वार्ता का उद्देश्य स्थायी शांति लाना और युद्ध के मूल कारणों को खत्म करना होना चाहिए.
-
लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज करेंगे ब्रह्मोस प्रोडक्शन यूनिट का उद्घाटन
लखनऊ में आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सुबह लगभग 11 बजे ब्रह्मोस एयरोस्पेस एकीकरण और परीक्षण सुविधा का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करेंगे.
-
बेंगलुरु में बीजेपी निकाल रही भारतीय सेना के समर्थन में तिरंगा यात्रा
बेंगलुरु में कर्नाटक बीजेपी ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सशस्त्र बलों के समर्थन में ‘तिरंगा यात्रा’ निकाल रही है. केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे, राज्य विधान परिषद में विपक्ष के नेता चलवडी नारायणस्वामी और अन्य लोग इस यात्रा में हिस्सा ले रहे हैं.
#WATCH | Bengaluru: Karnataka BJP is holding a ‘Tiranga Yatra’ in support of the Indian armed forces following #OperationSindoor. Union Minister Shobha Karandlaje, LoP in State Legislative Council – Chalavadi Narayanaswamy and others are taking part in the Yatra. pic.twitter.com/GsYF9NqLqB
— ANI (@ANI) May 11, 2025
-
पंजाब के फिरोजपुर और पठानकोट में हालात सामान्य
पंजाब के फिरोजपुर और पठानकोट में स्थिति सामान्य दिख रही है. रात में किसी ड्रोन, गोलीबारी या गोलाबारी की खबर नहीं मिली.
#WATCH | Punjab | Situation seems normal in Firozpur. No drones, firing or shelling was reported during the night.
— ANI (@ANI) May 11, 2025
#WATCH | Punjab | Situation seems normal in Pathankot. No drones, firing or shelling was reported during the night. pic.twitter.com/tO5sOZh9yD
— ANI (@ANI) May 11, 2025
-
जम्मू शहर में स्थिति सामान्य, ड्रोन अटैक या गोलाबारी की खबर नहीं
जम्मू शहर में स्थिति सामान्य दिख रही है. रात के दौरान किसी ड्रोन अटैक या गोलाबारी की खबर नहीं मिली.
#WATCH | J&K | Situation seems normal in Jammu city. No drones, firing or shelling was reported during the night. pic.twitter.com/Hu4JSo1dQv
— ANI (@ANI) May 11, 2025
#WATCH | J&K | Situation seems normal in Jammu city. No drones, firing or shelling was reported during the night. pic.twitter.com/Hu4JSo1dQv
— ANI (@ANI) May 11, 2025
-
हम अभी भी रेड अलर्ट पर: अमृतसर डीसी
अमृतसर डीसी ने सुबह 5.24 बजे जारी एक बयान में कहा कि हमने आपकी सुविधा के लिए बिजली आपूर्ति बहाल कर दी है, लेकिन हम अभी भी रेड अलर्ट पर हैं. अब सायरन बजेगा, जो इस रेड अलर्ट का संकेत देगा. कृपया अपने घर से बाहर न निकलें, घर के अंदर रहें और खिड़कियों से दूर रहें. जब हमें हरी झंडी मिलेगी, तो हम आपको सूचित करेंगे. कृपया अनुपालन सुनिश्चित करें और घबराएं नहीं.
Amritsar, Punjab | “We have restored power supply for your convenience, but we are still on red alert. Sirens will sound now, indicating this red alert. Please don’t move out of your house; stay indoors and away from windows. We will be informing you when we get the green signal.
— ANI (@ANI) May 11, 2025
-
अमृतसर के डीसी ने सुबह-सुबह जारी किया दिशा-निर्देश
अमृतसर के डीसी ने सुबह 4.39 बजे जारी दिशा-निर्देश में कहा, अत्यधिक सावधानी बरतते हुए, कृपया लाइट बंद करके घर के अंदर रहें और खिड़कियों से दूर रहें. सड़क, बालकनी या छत पर न जाएं. घबराएं नहीं. हम आपको बताएंगे कि हम कब सामान्य गतिविधियां शुरू कर सकते हैं. किसी भी स्पष्टीकरण के लिए, कृपया हमारे नंबरों पर संपर्क करें: 1. सिविल कंट्रोल रूम – 01832226262, 7973867446; 2. पुलिस कंट्रोल रूम – सिटी 9781130666, ग्रामीण 9780003387.
Punjab | “By way of abundant caution, please remain indoors with lights off and move away from windows. Please do not move out on the road, balcony or terrace. Don’t panic. We will let you know when we can resume normal activities,” DC Amritsar, in a guideline issued at 4.39 am
— ANI (@ANI) May 10, 2025