30 दिसंबर आज के प्रमुख समाचार
Today's major news on 30th December, 30 दिसंबर आज के प्रमुख समाचार,
30 दिसंबर आज के प्रमुख समाचार -
1- मोदी : समय की हर कसौटी पर खरा उतरा है संविधान, गौरव की बात- कहा-यह भारत का संविधान ही है, जिसकी वजह से आज मैं यहां हूं |
2- बिहार में मानदेय पर रखे गए धर्म प्रचारक करा रहे मतांतरण, प्रत्येक रविवार को चर्च में प्रार्थना सभा में लोगों को बनाया जा रहा ईसाई |
3- यूक्रेन की बेबसी से मेलबर्न के एमसीजी तक की खुशी, युद्ध के दौरान यूक्रेन में फंस गईं थीं नीतीश रेड्डी की बहन तेजस्वी, मेलबर्न मैच देखने पहुंची तेजस्वी ने बताया, आपरेशन गंगा के जरिये यूक्रेन से भारत आईं थीं |
4- प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के लिए मिले छह लाख से अधिक आवेदन, इंटर्न को प्रति माह दी जाएगी पांच हजार रुपये की वित्तीय मदद, अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप का लक्ष्य, 2024-25 में इंटर्नशिप के 1.25 लाख अवसर |
5- डिजिटल शिक्षा और महिला सुरक्षा में मददगार रहा स्मार्ट सिटी मिशन, आइआइएम बेंगलुरु के अध्ययन में दावा, मिशन के कारण अपराध दर में 15 प्रतिशत की आई कमी,93 स्मार्ट शहरों में लगाए गए हैं 59,802 से अधिक सीसीटीवी कैमरे और आपातकालीन काल बाक्स |
6- सामने आया संभल हिंसा का दिल्ली के बाटला हाउस से कनेक्शन, पुलिस ने बिछाया जाल |
7- दुश्मन बाहरी हों या आंतरिक, उन पर पैनी नजर रखें: राजनाथ |
8- संभल के खेतापुर गांव में अब मिली सुरंग, होगी खोदाई, संभल तक सुरंग होने की चर्चा, तहसीलदार ने किया निरीक्षण, खेतापुर गांव में हुआ था पृथ्वीराज का आल्हा ऊदल से युद्ध |
9- सजी-संवरी ट्रेनें श्रद्धालुओं को पुकारेंगी 'आओ चलें महाकुंभ, रेलमंत्री की घोषणा के क्रम में ' आध्यात्मिक त्रिकोण' लिखी दिखेंगी गाड़ियां, रेलवे यार्डों में ट्रेनों पर की जा रहीं है खूबसूरत पेंटिंग्स माहौल को बनाएंगी |
10- योगी ने राष्ट्रपति व उप राष्ट्रपति को दिया महाकुंभ का निमंत्रण, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण व दिल्ली के उप राज्यपाल वीके सक्सेना से भी मिले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री |
11- सनातन के साथ राष्ट्र धर्म का पाठ पढ़ा रहे चाबी वाले बाबा, रामचरित मानस, संविधान और चाबी रखते हैं हाथ में,लखनऊ से महाकुंभ में आए, महीने भर रहेंगे संगम तीरे |
12- पाटोत्सव में अयोध्या, काशी, प्रयागराज के 44 आचार्य कराएंगे पूजा-अनुष्ठान, रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ का प्रारूप तैयार, 11 से शुरू होंगे उत्सव
13- स्वरोजगार के स्वाद से बढ़ रहा समृद्धि का जायका, उत्तरकाशी की पुष्पा चौहान ने स्वयं सहायता समूह बना शुरू किया मसालों का काम, महिलाओं को बनाया स्वावलंबी |