दूसरे चरण की सभी आठ सीटों पर 54% से ज्यादा वोटिंग; अमरोहा सबसे आगे

अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट पड़े

Apr 26, 2024 - 19:26
Apr 26, 2024 - 19:43
 0  6

दूसरे चरण की सभी आठ सीटों पर 54% से ज्यादा वोटिंग; अमरोहा सबसे आगे

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज यूपी की आठ सीटों पर मतदान पूर्ण हो गया है। अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट पड़े। 

अलीगढ़ में पिछली बार की तुलना में घटा मतदान प्रतिशत

अलीगढ़ लोकसभा सीट पर वोटिंग की समाप्ति पर 56.62 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। 2019 में अलीगढ़ का मतदान प्रतिशत 61.64 प्रतिशत था।

सुबह 7 बजे से लेकर समाप्ति तक मतदान प्रतिशत
सुबह 9 बजे तक 12.20 प्रतिशत 
11 बजे तक 24.35 प्रतिशत 
1 बजे तक 35.33 प्रतिशत 
3 बजे तक 44.03 प्रतिशत 
5 बजे तक 54.34 प्रतिशत 
6 बजे तक 56.57 प्रतिशत 
मतदान समाप्ति पर 56.62 प्रतिशत 

यह रहा विधानसभावार मतदान प्रतिशत
71 खैर  55.39
72 बरौली  58.4
73 अतरौली    54.55
75 कोल    57.35
76 अलीगढ़    57.49

रालोद और भाजपा के समर्थकों की पुलिस से नोकझोंक

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में मतदान के दौरान भाजपा और रालोद उम्मीदवारों के समर्थकों की पुलिस से नोकझोंक हो गई। इस दौरान बात हाथापाई तक पहुंच गई। वायरल वीडियो में रालोद प्रत्याशी के समर्थक और नेता पुलिस पर भाजपा के विरोध में काम करने का आरोप लगाते नजर आए। वहीं पुलिस का कहना है कि नेता बूथ पर चुनाव को प्रभावित कर रहे थे, जिससे शांतिपूर्ण मतदान बाधित हो रहा था। वहीं वीडियो में पुलिस नेताओं को एकतरफ ले जाती दिख रही है, लेकिन कुछ अन्य नेता उन्हें अपने साथ ले गए।
मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट पर दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान प्रतिशत
कुल मतदान -  56.57 % 
पुरुष -  31.58%
महिला -  25.02%
किठौर-  59.38 %
मेरठ कैंट -   53.45%
मेरठ शहर -  58.48 %
मेरठ दक्षिण -  55.25%
हापुड़ -   57.68 %
बागपत जनपद का 5:00 बजे तक का मतदान 50 .67प्रतिशत रहा
विधानसभा छपरौली- 49 .5 प्रतिशत
विधानसभा बड़ौत- 48.52 प्रतिशत
विधानसभा बागपत- 54 प्रतिशत
सिवालखास- 56.51 प्रतिशत
जनपद का कुल मतदान 50.67 प्रतिशत
अमरोहा में बहू के साथ वोट डालने बूथ के भीतर पहुंचीं 70 वर्षीय अमीना की मौत
बहू के साथ वोट डालने पहुंची अमीना खातून (70) की मतदान केंद्र के भीतर मौत हो गई। मतदान केंद्र परिसर में मौजूद डॉक्टर ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

सम्पादक देश विदेश भर में लाखों भारतीयों और भारतीय प्रवासियों लोगो तक पहुंचने के लिए भारत का प्रमुख हिंदी अंग्रेजी ऑनलाइन समाचार पोर्टल है जो अपने देश के संपर्क में रहने के लिए उत्सुक हैं। https://bharatiya.news/ आपको अपनी आवाज उठाने की आजादी देता है आप यहां सीधे ईमेल के जरिए लॉग इन करके अपने लेख लिख समाचार दे सकते हैं. अगर आप अपनी किसी विषय पर खबर देना चाहते हें तो E-mail कर सकते हें newsbhartiy@gmail.com