नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ से होगा प्रेरणा विमर्श-2024 का शुभारम्भ, पोस्टर लॉन्च

बैठक में यह भी बताया गया कि “प्रेरणा विमर्श-2024 - पंच परिवर्तन” का शुभारम्भ 22 नवम्बर को नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ से ही होगा। इस यज्ञ में प्रबुद्ध महिलाओं, छात्राओं, शिक्षिकाओं

Nov 8, 2024 - 15:22
Nov 9, 2024 - 08:47
 0
नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ से होगा प्रेरणा विमर्श-2024 का शुभारम्भ, पोस्टर लॉन्च

नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ से होगा प्रेरणा विमर्श-2024 का शुभारम्भ, पोस्टर लॉन्च

नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ की आयोजन समिति की बैठक सरस्वती शिशु मन्दिर, नोएडा में हुई। बैठक की शुरुआत नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ के पोस्टर लॉन्च से हुई। कार्यक्रम में यज्ञ वेदी की प्रमुख 40 महिलाओं ने भाग लिया। आयोजन समिति की सचिव मोनिका चौहान ने नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि 22 नवंबर 2024 को प्रात: 9:30 बजे यज्ञ का आरम्भ होगा। जिसमें आप सब की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह एक भव्य यज्ञ होगा जिसमें केवल मातृशक्ति ही भागीदारी करेंगी। मंत्र उच्चारण से लेकर हवन तक सभी कार्य नारीशक्ति के द्वारा संपन्न किए जाएंगे।

वहीं आयोजन समिति की समन्वयक प्रीति दादू ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी बहनें पूर्ण समर्पण के साथ नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ में भाग लें और इसे बड़े स्तर पर सफल बनाएं। संबोधन के क्रम में आयोजन समिति की संयोजक डॉ. प्रियंका सिंह ने कहा कि यह यज्ञ हिन्दुत्व, पर्यावरण और नारी सशक्तीकरण के लिए मील का पत्थर साबित होगा। 

बैठक में यह भी बताया गया कि “प्रेरणा विमर्श-2024 - पंच परिवर्तन” का शुभारम्भ 22 नवम्बर को नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ से ही होगा। इस यज्ञ में प्रबुद्ध महिलाओं, छात्राओं, शिक्षिकाओं, गृहणियों समेत सभी माताओं-बहनों की अलग-अलग क्षेत्र से भागीदारी रहेगी। जिसमें 1000 हजार से अधिक बहनें 108 कुंडीय यज्ञ में सम्मिलित होंगी। नोएडा महानगर की प्रत्येक बस्ती से 8 बहनें नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए अपेक्षित हैं। इस यज्ञ का आयोजन सरस्वती शिशु मन्दिर, सेक्टर-12 नोएडा के प्रांगण में होगा, यज्ञ के साथ ही तीन दिवसीय (22, 23 एवं 24 नवम्बर) प्रेरणा विमर्श-2024 कार्यक्रम के विभिन्न आयामों की शुरुआत हो जाएगी।

गौरतलब है कि साल 2023 के प्रेरणा विमर्श की शुरुआत भी नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ से ही हुई थी। जिसमें 108 कुंडीय यज्ञ में 648 माताओं बहनों ने भाग लिया था। बता दें कि मीडिया विमर्श के रूप में प्रतिष्ठित प्रेरणा शोध संस्थान न्यास, नोएडा गत चार वर्ष से सकारात्मक संवाद के लिए बहुआयामी प्रेरणा विमर्श कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। इस क्रम में प्रेरणा विमर्श-2020 - विरासत, प्रेरणा विमर्श-2021 भारतोदय: आजादी का अमृत उत्सव, प्रेरणा विमर्श-2022 भविष्य का भारत और 2023 में ‘स्व’ भारत का आत्मबोध पर आधारित विमर्श हो चुका है। जिसमें क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकारों, सोशल मीडिया के दिग्गजों, शिक्षकों, सम्मानित जनप्रतिनिधियों और विद्यार्थियों ने भागीदारी कर प्रेरणा विमर्श के उद्देश्य को सार्थक किया है।

@Dheeraj kashyap युवा पत्रकार- विचार और कार्य से आने वाले समय में अपनी मेहनत के प्रति लगन से समाज को बेहतर बना सकते हैं। जरूरत है कि वे अपनी ऊर्जा, साहस और ईमानदारी से र्काय के प्रति सही दिशा में उपयोग करें , Bachelor of Journalism And Mass Communication - Tilak School of Journalism and Mass Communication CCSU meerut / Master of Journalism and Mass Communication - Uttar Pradesh Rajarshi Tandon Open University पत्रकारिता- प्रेरणा मीडिया संस्थान नोएडा 2018 से केशव संवाद पत्रिका, प्रेरणा मीडिया, प्रेरणा विचार पत्रिका,