MP-राजस्थान के 53 जिलों में आंधी-बारिश:छत्तीसगढ़ सहित 20 राज्यों में 50km की रफ्तार से हवाएं चलेंगी; यूपी के 15 जिलों में तापमान 40 डिग्री पार

भीषण गर्मी के बीच कई राज्यों में बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने सोमवार को मध्य प्रदेश के 45 और राजस्थान के 8 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। तेज हवाओं के साथ कुछ इलाकों में ओले भी गिरने की आशंका है। राजस्थान में रविवार सुबह से भीषण गर्मी रही। दोपहर के बाद नागौर, चितौड़गढ़, कोटा सहित 10 से ज्यादा जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। मध्य प्रदेश के 8 शहरों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। राजस्थान के हनुमानगढ़ और MP के अशोकनगर में ओले भी गिरे। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान लगभग 15 जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार चला गया। वाराणसी 42.2 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 3 से 4 दिनों में राज्य के ज्यादातर इलाकों में तापमान में 5 से 6 डिग्री और बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने सोमवार को 20 राज्यों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है। इनमें राजस्थान, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, असम, मेघालय, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, केरल, महाराष्ट्र, पंजाब, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, झारखंड, तमिलनाडु और तेलंगाना शामिल हैं। राज्यों की मौसम की तस्वीरें... अगले तीन के दिन मौसम का हाल 13 मई: दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा में तापमान 38°C से 44°C के बीच रह सकता है। बारिश की स्थिति कम रहेगी। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र में तापमान 40°C के करीब रह सकता है। कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना में भी तापमान में 3°C-7°C बढ़ सकता है। साथ में उमस भी बढ़ेगी। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश के तापमान में कमी आने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड में हल्की बारिश हो सकती है। हिमाचल में बर्फबारी भी हो सकती है। 14 मई: दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र में तापमान 38°C से 44°C के बीच रह सकता है। आंधी-बारिश और तूफान की भी आशंका है। कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना में तापमान 40°C के करीब जा सकता है, यहां समुद्री इलाकों में उमस बढ़ेगी। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड में भी तापमान बढ़ने की संभावना है। 15 मई: दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब में बादल छा सकते हैं, हल्की बारिश और धूल भरी आंधी की संभावना है। उत्तर प्रदेश में तापमान 31-44°C के बीच रह सकता है। साथ ही बारिश भी हो सकती है। राजस्थान में तेज गर्मी रहेगी। हिमाचल प्रदेश के निचले और पहाड़ी इलाकों में बिजली गिर सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा में तापमान 35-42°C रह सकता है। झारखंड-ओडिशा में गर्मी रहेगी। कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक में बारिश हो सकती है। राज्यों में मौसम का हाल... राजस्थानः हनुमानगढ़-नागौर में ओले गिरे, उदयपुर में महिला की मौत, 8 जिलों में आंधी-बरसात का अलर्ट राजस्थान में रविवार दोपहर बाद कई जिलों में मौसम बदल गया। हनुमानगढ़, नागौर, चितौड़गढ़, कोटा, बीकानेर में बादल छाए, आंधी चली। कई स्थानों पर बारिश हुई। हनुमानगढ़ में ओले भी गिरे। मौसम में हुए इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली। उदयपुर में बिजली गिरने से महिला की मौत हो गई। मौसम विभाग ने 12 मई को 8 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें... मध्य प्रदेशः 45 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, भोपाल, इंदौर-ग्वालियर में पानी गिरेगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और टर्फ का असर मध्यप्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। इस वजह से प्रदेश में तेज आंधी और बारिश का दौर है। रविवार को भोपाल, मंदसौर, शहडोल, खरगोन, अशोकनगर में तेज आंधी चली और बारिश हुई। अशोकनगर में ओले भी गिरे। मौसम विभाग के अनुसार, ऐसा ही मौसम सोमवार को भी बना रहेगा। प्रदेश के 45 से ज्यादा जिलों में तेज आंधी का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें... उत्तर प्रदेशः 42.2°C के साथ वाराणसी सबसे गर्म; 14 मई से लू चलने की संभावना यूपी में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के 50 जिलों में मौसम विभाग ने बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। वहीं, पिछले 24 घंटे में प्रदेश के 15 से अधिक जिलों में तापमान 40 के पार चला गया। वाराणसी का तापमान 42.2°C के साथ सबसे गर्म रहा। पूरी खबर पढ़ें... हरियाणाः 6 जिलों में आज बारिश का अलर्ट; 8 जिलों में चलेगी तेज हवाएं, तापमान 3.9 डिग्री गिरा हरियाणा में मौसम विभाग के अनुसार, आज (सोमवार को) 6 जिलों में बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा प्रदेश के 8 जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना भी है। अन्य जिलों में मौसम खुश्क रहेगा। इससे पहले रविवार को प्रदेश का मौसम बदला और कई जिलों में बारिश व ओलावृष्टि के साथ आंधी भी चली। पूरी खबर पढ़ें... पंजाबः आज आंधी-बारिश का अलर्ट, 60km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, समराला में तापमान 40.8 डिग्री पंजाब में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। रविवार 11 मई को राज्य के अधिकतम औसत तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, हालांकि शाम होते ही पंजाब के कई जिलों से बारिश की खबर आई। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार समराला (लुधियाना) में 40.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है, जो इस समय सबसे गर्म स्थान है। पूरी खबर पढ़ें... हिमाचल प्रदेश: 7 जिलों में आज बारिश होगी, कल से साफ रहेगा मौसम, तापमान में होगी बढ़ोतरी हिमाचल के कई भागों में आज मौसम खराब रहेगा। प्रदेश के सात जिलों में हल्की बारिश के साथ आसमानी बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तू

May 12, 2025 - 13:25
 0  14
MP-राजस्थान के 53 जिलों में आंधी-बारिश:छत्तीसगढ़ सहित 20 राज्यों में 50km की रफ्तार से हवाएं चलेंगी; यूपी के 15 जिलों में तापमान 40 डिग्री पार
भीषण गर्मी के बीच कई राज्यों में बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने सोमवार को मध्य प्रदेश के 45 और राजस्थान के 8 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। तेज हवाओं के साथ कुछ इलाकों में ओले भी गिरने की आशंका है। राजस्थान में रविवार सुबह से भीषण गर्मी रही। दोपहर के बाद नागौर, चितौड़गढ़, कोटा सहित 10 से ज्यादा जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। मध्य प्रदेश के 8 शहरों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। राजस्थान के हनुमानगढ़ और MP के अशोकनगर में ओले भी गिरे। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान लगभग 15 जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार चला गया। वाराणसी 42.2 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 3 से 4 दिनों में राज्य के ज्यादातर इलाकों में तापमान में 5 से 6 डिग्री और बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने सोमवार को 20 राज्यों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है। इनमें राजस्थान, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, असम, मेघालय, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, केरल, महाराष्ट्र, पंजाब, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, झारखंड, तमिलनाडु और तेलंगाना शामिल हैं। राज्यों की मौसम की तस्वीरें... अगले तीन के दिन मौसम का हाल 13 मई: दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा में तापमान 38°C से 44°C के बीच रह सकता है। बारिश की स्थिति कम रहेगी। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र में तापमान 40°C के करीब रह सकता है। कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना में भी तापमान में 3°C-7°C बढ़ सकता है। साथ में उमस भी बढ़ेगी। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश के तापमान में कमी आने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड में हल्की बारिश हो सकती है। हिमाचल में बर्फबारी भी हो सकती है। 14 मई: दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र में तापमान 38°C से 44°C के बीच रह सकता है। आंधी-बारिश और तूफान की भी आशंका है। कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना में तापमान 40°C के करीब जा सकता है, यहां समुद्री इलाकों में उमस बढ़ेगी। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड में भी तापमान बढ़ने की संभावना है। 15 मई: दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब में बादल छा सकते हैं, हल्की बारिश और धूल भरी आंधी की संभावना है। उत्तर प्रदेश में तापमान 31-44°C के बीच रह सकता है। साथ ही बारिश भी हो सकती है। राजस्थान में तेज गर्मी रहेगी। हिमाचल प्रदेश के निचले और पहाड़ी इलाकों में बिजली गिर सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा में तापमान 35-42°C रह सकता है। झारखंड-ओडिशा में गर्मी रहेगी। कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक में बारिश हो सकती है। राज्यों में मौसम का हाल... राजस्थानः हनुमानगढ़-नागौर में ओले गिरे, उदयपुर में महिला की मौत, 8 जिलों में आंधी-बरसात का अलर्ट राजस्थान में रविवार दोपहर बाद कई जिलों में मौसम बदल गया। हनुमानगढ़, नागौर, चितौड़गढ़, कोटा, बीकानेर में बादल छाए, आंधी चली। कई स्थानों पर बारिश हुई। हनुमानगढ़ में ओले भी गिरे। मौसम में हुए इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली। उदयपुर में बिजली गिरने से महिला की मौत हो गई। मौसम विभाग ने 12 मई को 8 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें... मध्य प्रदेशः 45 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, भोपाल, इंदौर-ग्वालियर में पानी गिरेगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और टर्फ का असर मध्यप्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। इस वजह से प्रदेश में तेज आंधी और बारिश का दौर है। रविवार को भोपाल, मंदसौर, शहडोल, खरगोन, अशोकनगर में तेज आंधी चली और बारिश हुई। अशोकनगर में ओले भी गिरे। मौसम विभाग के अनुसार, ऐसा ही मौसम सोमवार को भी बना रहेगा। प्रदेश के 45 से ज्यादा जिलों में तेज आंधी का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें... उत्तर प्रदेशः 42.2°C के साथ वाराणसी सबसे गर्म; 14 मई से लू चलने की संभावना यूपी में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के 50 जिलों में मौसम विभाग ने बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। वहीं, पिछले 24 घंटे में प्रदेश के 15 से अधिक जिलों में तापमान 40 के पार चला गया। वाराणसी का तापमान 42.2°C के साथ सबसे गर्म रहा। पूरी खबर पढ़ें... हरियाणाः 6 जिलों में आज बारिश का अलर्ट; 8 जिलों में चलेगी तेज हवाएं, तापमान 3.9 डिग्री गिरा हरियाणा में मौसम विभाग के अनुसार, आज (सोमवार को) 6 जिलों में बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा प्रदेश के 8 जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना भी है। अन्य जिलों में मौसम खुश्क रहेगा। इससे पहले रविवार को प्रदेश का मौसम बदला और कई जिलों में बारिश व ओलावृष्टि के साथ आंधी भी चली। पूरी खबर पढ़ें... पंजाबः आज आंधी-बारिश का अलर्ट, 60km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, समराला में तापमान 40.8 डिग्री पंजाब में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। रविवार 11 मई को राज्य के अधिकतम औसत तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, हालांकि शाम होते ही पंजाब के कई जिलों से बारिश की खबर आई। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार समराला (लुधियाना) में 40.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है, जो इस समय सबसे गर्म स्थान है। पूरी खबर पढ़ें... हिमाचल प्रदेश: 7 जिलों में आज बारिश होगी, कल से साफ रहेगा मौसम, तापमान में होगी बढ़ोतरी हिमाचल के कई भागों में आज मौसम खराब रहेगा। प्रदेश के सात जिलों में हल्की बारिश के साथ आसमानी बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने की चेतावनी दी गई है।मौसम विभाग के अनुसार, ऊना, चंबा, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, किन्नौर और लाहौल स्पीति के कई क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। पूरी खबर पढ़ें...

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

Bharatiyanews हमारा अपना समाचार आप सब के लिए| इन सभी विषये के आप ब्लॉग समाचार पढ़े भारत में ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए, 2025 में ब्लॉग कैसे शुरू करें, घर पर तेजी से वजन कैसे कम करें, फोन पर रिज्यूमे कैसे बनाएं, आसानी से सरकारी नौकरी कैसे पाएं, घर पर बिरयानी कैसे पकाएं, भारत में शेयर बाजार में निवेश कैसे करें, अंग्रेजी बोलने के कौशल को कैसे सुधारें, YouTube चैनल कैसे बनाएं, ध्यान कैसे ठीक से करें, स्क्रैच से कोडिंग कैसे सीखें, हर महीने पैसे कैसे बचाएं, इंस्टाग्राम फॉलोअर्स कैसे बढ़ाएं, प्राकृतिक रूप से चमकती त्वचा कैसे पाएं, YouTube वीडियो कैसे डाउनलोड करें, पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कैसे करें, गुस्से को तुरंत कैसे नियंत्रित करें, तनाव और चिंता को कैसे कम करें, ऑनलाइन बैंक खाता कैसे खोलें, फ्रीलांसिंग करियर कैसे शुरू करें, बिना जिम के फिट कैसे रहें, रील्स को वायरल कैसे करें, पेटीएम अकाउंट कैसे बनाएं, ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कैसे करें, ऑनलाइन पीएफ बैलेंस कैसे चेक करें, प्राकृतिक रूप से डार्क सर्कल कैसे हटाएं, भारत में छात्रवृत्ति कैसे प्राप्त करें, कम समय में अमीर कैसे बनें, घर पर डालगोना कॉफी कैसे बनाएं, डीयू में एडमिशन कैसे लें, आधार को पैन कार्ड से कैसे लिंक करें, इंस्टाग्राम से पैसे कैसे कमाएं, घर पर मोबाइल फोन कैसे रिपेयर करें, भारत में जीएसटी के लिए पंजीकरण कैसे करें, वेबसाइट को मुफ्त कैसे बनाएं, एसएससी सीजीएल परीक्षा कैसे पास करें, वोटर आईडी के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, प्राकृतिक रूप से लंबाई कैसे बढ़ाएं, हिंदी में निबंध कैसे लिखें, मोबाइल नंबर के मालिक की जांच कैसे करें, पिंपल्स से जल्दी कैसे छुटकारा पाएं, घर पर योग कैसे करें, बॉलीवुड में अभिनेता कैसे बनें, ऑनलाइन ट्रेन टिकट कैसे बुक करें, हिंदी में चैटजीपीटी का उपयोग कैसे करें, यूपीआई से पैसे कैसे ट्रांसफर करें, इंस्टाग्राम अकाउंट को हमेशा के लिए कैसे डिलीट करें, मुफ्त में डिजिटल मार्केटिंग कैसे सीखें, भारत में छोटा व्यवसाय कैसे शुरू करें,