MP-UP में 10 दिन बाद मानसून आएगा:बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन, इससे मानसून में देरी होगी; देश में अब तक 33% ज्यादा बारिश

24 मई को मानसून की एंट्री के बाद यह 17 राज्यों में दस्तक दे चुका है। सिर्फ छह दिनों में देश में अब तक 33% ज्यादा बारिश हो चुकी है। गुरुवार को यह पूर्वोत्तर के बचे हिस्से और फिर सिक्किम पार कर पश्चिम बंगाल के हिमालयी क्षेत्रों में पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को यह बिहार व बाकी पश्चिम बंगाल में पहुंच सकता है। हालांकि, अब इसकी रफ्तार थमने के आसार हैं। बंगाल की खाड़ी में बना दबाव वाला क्षेत्र सागर द्वीप से होते हुए बांग्लादेश की ओर बढ़ेगा। यह डिप्रेशन उत्तर भारत की ओर मानसून को धकेलने के बजाय विपरीत दिशा में खींचेगा। इससे मानसून की गति धीमी हो जाएगी। दो-तीन दिनों में असर दिखेगा। अनुमान है कि मानसून पर एक हफ्ते से 10 दिन का ब्रेक लग सकता है, जिससे मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश व उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश का इंतजार बढ़ सकता है। राज्यों में बारिश का असर... राज्यों में मौसम की तस्वीरें... बंगाल की खाड़ी पर बना डीप डिप्रेशन बंगाल-बांग्लादेश से आगे बढ़ा IMD के अनुसार, गुरुवार को पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तटों से दूर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव लगभग उत्तर की ओर बढ़ा और पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तटों को पार कर गया। इसके चलते अगले 24 घंटों में असम में भारी बारिश की संभावना है। सबसे ज्यादा असर कछार, हैलाकांडी, श्रीभूमि, धुबरी, दक्षिण सालमारा, गोलपारा, बारपेटा, बोंगाईगांव, पश्चिम कार्बी आंगलोंग, कोकराझार, चिरांग, बजाली, बक्सा, तामुलपुर, नलबाड़ी, कामरूप (मेट्रो), कामरूप, दरांग, उदलगुरी, मारीगांव, नागांव, होजाई, सोनितपुर, दिमा हसाओ में रहेगा। राज्यों में मौसम का हाल... राजस्थान के 18 जिलों में आज बारिश का अलर्ट: 9 जिलों में पड़ेगी भीषण गर्मी राजस्थान के 18 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना है। मौसम में बदलाव का यह दौर अगले दो से तीन तक बना रह सकता है। गुरुवार को बीकानेर, सीकर, करौली, बाड़मेर, जैसलमेर समेत कई जिलों में बारिश हुई। कई जिलों में धूल भरी आंधी चली। बाड़मेर में गुरुवार शाम करीब 1 घंटे तक बारिश का दौर चला। पढ़ें पूरी खबर... MP के गुना-खजुराहो समेत कई जिलों में तेज बारिश, पचमढ़ी में 28.2 डिग्री पर आया पारा; ग्वालियर सबसे गर्म, 40.8 डिग्री पहुंचा तापमान मध्यप्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार को भी मौसम बदला रहा। नौतपा के लगातार छठें दिन प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर रहा। छतरपुर के खजुराहो में आधा इंच से ज्यादा पानी गिर गया तो गुना, रीवा, अशोकनगर, रायसेन में भी शाम को बारिश हुई। रायसेन में तो तेज बारिश होने से सड़कों पर पानी भर गया। भोपाल में दिनभर बादल छाए रहे। इधर, कई जिलों में दिन का पारा लुढ़का रहा। ग्वालियर की सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पढ़ें पूरी खबर... हरियाणा के एक जिले में बारिश, 4 में बादल छाए: 9 जगह धूल भरी आंधी और बारिश का अलर्ट हरियाणा में आज सुबह फतेहाबाद के जाखल में बारिश हो रही है। इससे सड़कों पर पानी भर गया है। वहीं महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, जींद और करनाल में बादल छाए हैं। बारिश हो सकती है। हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र, करनाल, अंबाला में तेज धूल भरी हवाएं चलने और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर... पंजाब के 10 शहरों का तापमान 40°C पार: 12 जिलों में ऑरेंज व यलो अलर्ट जारी पंजाब में गर्मी से लगातार तापमान में बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। औसतन तापमान में 0.9 डिग्री की बढ़ौतरी हुई है। सबसे ज्यादा तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस बठिंडा में रिकॉर्ड किया गया। आज पंजाब के 20 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। 12 जिले ऐसे हैं, जहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 8 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर... बिहार के 32 जिलों में आज हल्की बारिश का अलर्ट: 40KM/h से चल सकती है हवा बिहार के 32 जिलों में आज यानी शुक्रवार को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में हवा के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बीते 24 घंटे में भागलपुर समेत चार जिलों में बारिश हुई। वहीं, बाकी जिलों में तपिश बनी रही। पढ़ें पूरी खबर... झारखंड में 2 जून तक बारिश का अनुमान: आज भी तेज हवा के साथ हो सकती है बरसात गुरुवार को गोड्‌डा और पाकुड़ में तेज हवा के साथ बारिश हुई। वहीं, कई जिलों में बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के विभिन्न इलाकों में 2 जून तक गरज के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है। साथ ही तेज रफ्तार में हवा के चलने और वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

May 30, 2025 - 20:13
 0  18

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

Bharatiyanews हमारा अपना समाचार आप सब के लिए| इन सभी विषये के आप ब्लॉग समाचार पढ़े भारत में ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए, 2025 में ब्लॉग कैसे शुरू करें, घर पर तेजी से वजन कैसे कम करें, फोन पर रिज्यूमे कैसे बनाएं, आसानी से सरकारी नौकरी कैसे पाएं, घर पर बिरयानी कैसे पकाएं, भारत में शेयर बाजार में निवेश कैसे करें, अंग्रेजी बोलने के कौशल को कैसे सुधारें, YouTube चैनल कैसे बनाएं, ध्यान कैसे ठीक से करें, स्क्रैच से कोडिंग कैसे सीखें, हर महीने पैसे कैसे बचाएं, इंस्टाग्राम फॉलोअर्स कैसे बढ़ाएं, प्राकृतिक रूप से चमकती त्वचा कैसे पाएं, YouTube वीडियो कैसे डाउनलोड करें, पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कैसे करें, गुस्से को तुरंत कैसे नियंत्रित करें, तनाव और चिंता को कैसे कम करें, ऑनलाइन बैंक खाता कैसे खोलें, फ्रीलांसिंग करियर कैसे शुरू करें, बिना जिम के फिट कैसे रहें, रील्स को वायरल कैसे करें, पेटीएम अकाउंट कैसे बनाएं, ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कैसे करें, ऑनलाइन पीएफ बैलेंस कैसे चेक करें, प्राकृतिक रूप से डार्क सर्कल कैसे हटाएं, भारत में छात्रवृत्ति कैसे प्राप्त करें, कम समय में अमीर कैसे बनें, घर पर डालगोना कॉफी कैसे बनाएं, डीयू में एडमिशन कैसे लें, आधार को पैन कार्ड से कैसे लिंक करें, इंस्टाग्राम से पैसे कैसे कमाएं, घर पर मोबाइल फोन कैसे रिपेयर करें, भारत में जीएसटी के लिए पंजीकरण कैसे करें, वेबसाइट को मुफ्त कैसे बनाएं, एसएससी सीजीएल परीक्षा कैसे पास करें, वोटर आईडी के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, प्राकृतिक रूप से लंबाई कैसे बढ़ाएं, हिंदी में निबंध कैसे लिखें, मोबाइल नंबर के मालिक की जांच कैसे करें, पिंपल्स से जल्दी कैसे छुटकारा पाएं, घर पर योग कैसे करें, बॉलीवुड में अभिनेता कैसे बनें, ऑनलाइन ट्रेन टिकट कैसे बुक करें, हिंदी में चैटजीपीटी का उपयोग कैसे करें, यूपीआई से पैसे कैसे ट्रांसफर करें, इंस्टाग्राम अकाउंट को हमेशा के लिए कैसे डिलीट करें, मुफ्त में डिजिटल मार्केटिंग कैसे सीखें, भारत में छोटा व्यवसाय कैसे शुरू करें,