मोदी कैबिनेट में 72 मंत्री शपथ ले सकते हैं

शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन आज शाम 7:15 बजे राष्ट्रपति भवन में होगा... लेकिन इस बीच सबसे ज्यादा चर्चा-वार्ता मोदी के मंत्रीमंडल को लेकर है। कयास लगाए जा रहे हैं की, मोदी के साथ इस बार करीब-करीब 63 मंत्री शपथ ले सकते है।

Jun 9, 2024 - 12:27
Jun 11, 2024 - 12:01
 0  48
मोदी कैबिनेट में 72 मंत्री शपथ ले सकते हैं

सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कईं दिग्गजों को चाय पर आमत्रित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।... शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन आज शाम 7:15 बजे राष्ट्रपति भवन में होगा... लेकिन इस बीच सबसे ज्यादा चर्चा-वार्ता पीएम मोदी के मंत्रीमंडल को लेकर है। आपको बता दें की, मोदी मंत्रिमंडल की तस्वीर लगभग तभी साफ हो चुकी थी। जब आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कईं दिग्गजों को चाय पर आमत्रित किया। कयास लगाए जा रहे हैं की, मोदी के साथ करीब-करीब 63 मंत्रीगण शपथ ले सकते है। 

चाय पर विशेष निमंत्रण
पीएम आवास पर आज सुबह चाय पर 63 नेता पहुंचे हैं, जिनमें ज्योतिरादित्य सिंधिया, धर्मेंद्र प्रधान, डॉ. एस जयशंकर, जयंत चौधरी, राजनाथ सिंह, अमित शाह,जितिन प्रसाद, पंकज चौधरी,  नितिन गडकरी, मनोहर लाल खट्टर, सर्बानंद सोनोवाल,रवनीत सिंह बिट्टू, राजीव (ललन) सिंह,अजय टम्टा, जीतन राम मांझी, चिराग पासवान, निर्मला सीतारमण, संजय सेठ, शोभा करंदलाजे, गिरिराज सिंह, किरण रिजिजू, अनुप्रिया पटेल, रामदास अठावले, नित्यानंद राय, बीएल वर्मा, अन्नपूर्णा देवी, अर्जुन राम मेघवाल, पीयूष गोयल, राव इंद्रजीत सिंह, जी किशन रेड्डी, बंदी संजय आदि शामिम हैं। इनके अलावा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे।     

पं.नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी 

तीसरी बार प्रधानमंत्री की शपथ लेने के साथ नरेंद्र मोदी पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के लगातार 3 बार प्रधानमंत्री बनने की 62 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। इसी के साथ नरेंद्र मोदी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की बराबरी कर ली. वो देश के दूसरे ऐसे कद्दावर लीडर बन गए जिन्होंने लगातार तीन बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है. पं.जवाहर नेहरू सन् 1952, 1957 और 1962 में लगातार 3 बार विजयी होकर प्रधानमंत्री बने थे। हालांकि, उस दौरान पंडित नेहरू की सरकार पूर्ण बहुमत की थी। लेकिन यह पूरी तरह से स्पष्ट हो चुका की नरेंद्र मोदी की तीसरी पारी गठबंधन की बुनियाद पर चलेगी।

यूपी से मंत्रिमंडल में 8 नाम लगभग तय

यूपी से मोदी 3.0 के मंत्रिमंडल में 8 नाम लगभग तय हो गए हैं। इनमें लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह, अपना दल (एस) प्रमुख अनुप्रिया पटेल, आगरा से सांसद एसपी सिंह बघेल,  राज्यसभा सांसद बीएल वर्मा, रालोद प्रमुख जयंत चौधरी, पीलीभीत से सांसद जितिन प्रसाद, महाराजगंज से सांसद पंकज चौधरी और बांसगांव से सांसद कमलेश पासवान हैं।

यूपी से कौन कौन मंत्री ?

राजनाथ सिंह                           जयंत चौधरी                 अनुप्रिया पटेल 
 (BJP)                                      (RLD)             (अपना दल-S)

बिहार से कौन-कौन बनेगा मंत्री ?            

रामनाथ ठाकुर                      ललन सिंह                चिराग पासवान           
 (JDU)                               (JDU)                   (LJP-R)

नित्यानंद राय                         जीतनराम मांझी                                गिरिराज सिंह
(BJP)                                 (HAM)                                      (BJP)

कईं नए चेहरों को भी मिलेगा मंत्री पद....

इस बार कई नए चेहरों को भी मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिलने वाली है। जिनमें हरियाणा से भाजपा नेता मनोहर लाल खट्टर, मध्यप्रदेश से शिवराज सिंह चौहान, सी आर पाटिल, बंदी संजय कुमार और रवनीत सिंह बिट्टू केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल होंगे। भाजपा के सहयोगी दलों से भी कई नए चेहरे सरकार में शामिल किए जाएंगे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

Abhishek Chauhan भारतीय न्यूज़ का सदस्य हूँ। एक युवा होने के नाते देश व समाज के लिए कुछ कर गुजरने का लक्ष्य लिए पत्रकारिता में उतरा हूं। आशा है की आप सभी मुझे आशीर्वाद प्रदान करेंगे। जिससे मैं देश में समाज के लिए कुछ कर सकूं। सादर प्रणाम।