कनाडा में भारतीय मूल के बिल्डर सहित दो लोगों की दिनदहाड़े हत्या

बूटा सिंह गिल कनाडाई न्यूज पोर्टल एडमॉन्टन जर्नल के मुताबिक, बूटा सिंह गिल

कनाडा में भारतीय मूल के बिल्डर सहित दो लोगों की दिनदहाड़े हत्या

कनाडा में भारतीय मूल के बिल्डर सहित दो लोगों की दिनदहाड़े हत्या

ओटावा। कनाडा के एडमॉन्टन में भरी दोपहर गोलीबारी में एक भारतीय मूल के सिख बिल्डर सहित दो लोगों की हत्या कर दी गई। जबकि, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। एडमॉन्टन के पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार दोपहर 12 बजे के करीब हुई। गिल बिल्ट होम्स लिमिटेड के मालिक बूटा सिंह गिल निर्माणाधीन अवासीय परियोजना स्थल पर थे।


12 बजे के करीब घटनास्थल कैवनघ बुलेवार्ड, 30 एवेन्यू के पास से पुलिस को फायरिंग की सूचना मिली। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो वहां तीन लोग लहुलुहान मिले, जिनमें गिल और एक निर्माण श्रमिक की मौत हो चुकी थी, जबकि सिविल इंजीनियर सरबजीत सिंह गंभीर रूप से घायल मिला। पुलिस ने सरबजीत सिंह के हवाले से बताया कि श्रमिक ने पहले गिल और उन्हें गोलियां मारी, फिर खुद को गोली मार ली। हालांकि, पुलिस ने हमले व गोलीबारी के कारणों को स्पष्ट नहीं किया है।

कनाडा में दिनदहाड़े गोलीबारी, भारतीय मूल के एक व्यक्ति समेत दो लोगों की हुई  मौत - firing in broad daylight in canada-mobile


बूटा सिंह गिल कनाडाई न्यूज पोर्टल एडमॉन्टन जर्नल के मुताबिक, बूटा सिंह गिल ने 2-3 बार जबरन वसूली के लिए धमकियां मिलने की शिकायत पुलिस को दी थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। न्यूज पोर्टल के मुताबिक एडमॉन्टन में अन्य बिल्डरों को भी धमकियां मिली हैं। नवनिर्मित घरों में आग लगाने की घटनाएं भी हुई हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

इसके अलावा निर्माणस्थल पर मौजूद श्रमिकों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही, सरबजीत इस मामले में अहम गवाह है, जिसके स्वस्थ होने का इंजतार किया जा रहा है। माना जा रहा है कि सिंह से इस घटना के बारे में अहम जानकारी मिल सकती है। पुलिस ने मृतक श्रमिक की पहचान उजागर नहीं की है। हालांकि, बताया है कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। बुधवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। 

Indian-origin builder-engineer shot multiple times to dead in broad  daylight in Canada - International news in Hindi - कनाडा में भारतीय मूल के  बिल्डर-इंजीनियर को गोलियों से किया छलनी ...