प्रेरणा साहित्य बिक्री केंद्र का शुभारंभ
प्रेरणा मीडिया संस्थान राष्ट्रीय विचारों का एक मंच है जहाँ राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत विचारों का आदान प्रदान किया जाता है।
प्रेरणा साहित्य बिक्री केंद्र का शुभारंभ
नोएडा। नोएडा सेक्टर 62 स्थित प्रेरणा मीडिया संस्थान परिसर में प्रेरणा साहित्य बिक्री केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर यज्ञ-हवन के बाद फीता खोलकर साहित्य बिक्री केंद्र का शुभारंभ किया गया।
प्रेरणा मीडिया संस्थान राष्ट्रीय विचारों का एक मंच है जहाँ राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत विचारों का आदान प्रदान किया जाता है। प्रेरणा साहित्य बिक्री केंद्र में राष्ट्रीय विचारों, सामाजिक जागरूकता तथा भारत की सांस्कृतिक धरोहरों से संबंधित विविध साहित्य उपलब्ध रहेगा।
प्रेरणा भवन के कार्यकर्ताओं ने बताया कि आज का युवा देश की संस्कृति को समझना चाहता है, भारत के इतिहास में रूचि रखता है, हमारा प्रयास है कि ऐसे सभी लोगों को इस प्रकार का साहित्य सहज उपलब्ध हो सके उसी दृष्टि से यह केंद्र खोला गया है। केंद्र पर 150 से अधिक लेखकों की पुस्तकें उपलब्ध है।