BREAKING: म्यांमार में 7.7 रिक्टर स्केल की तीव्रता वाले भूकंप ने मचाई तबाही, दिल्ली-NCR भी कांपा

भारत के पड़ोसी देश म्यांमार में भूकंप से तबाही मच गई है। 7.7 रिक्टर स्केल पर आए जबरदस्त भूकंप के कारण वहां फ्लाईओवर तबाह हो गया। इसका केंद्र देश के मंडाले शहर के पास जमीन से 10 किलोमीटर नीचे बताया जा रहा है। इस बात की पुष्टि जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) ने की […]

Mar 28, 2025 - 15:17
 0
BREAKING: म्यांमार में 7.7 रिक्टर स्केल की तीव्रता वाले भूकंप ने मचाई तबाही, दिल्ली-NCR भी कांपा
Earth quack in Uttarkashi

भारत के पड़ोसी देश म्यांमार में भूकंप से तबाही मच गई है। 7.7 रिक्टर स्केल पर आए जबरदस्त भूकंप के कारण वहां फ्लाईओवर तबाह हो गया। इसका केंद्र देश के मंडाले शहर के पास जमीन से 10 किलोमीटर नीचे बताया जा रहा है।

इस बात की पुष्टि जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) ने की है। भूकंप की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इससे थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक तक कांप उठी। एक निर्णाणाधीन फ्लाईओवर ढह गया, जबकि कई इमारतें भी कांप उठीं। सैकडों की संख्या में घबराए लोग इमारतों से बाहर निकल आए। हालांकि, भूकंप के कारण हुए नुकसान को लेकर अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

दिल्ली एनसीआर में भी भूकंप का असर

म्यांमार में आए भूकंप का असर भारत के दिल्ली एनसीआर तक देखा गया है। भूकंप के असर दिल्ली में भी जमीन कांप उठी। हालांकि, उतना बुरा असर यहां नहीं देखा गया। अच्छी बात ये है कि अभी तक भारत में इसके कारण किसी भी नुकसान की कोई खबर नहीं है।

Bharatiyanews हमारा अपना समाचार आप सब के लिए| - बात भारत की -