बंगाल में 'जय श्रीराम' बोलने पर पिटाई से भाजपा कार्यकर्ता की मौत, पति गंभीर

भाजपा के राज्यसभा सदस्य शमिक भट्टाचार्य भी घायल सुबल को देखने अस्पताल गए।

Apr 10, 2024 - 22:58
 0  12

बंगाल में 'जय श्रीराम' बोलने पर पिटाई से भाजपा कार्यकर्ता की मौत, पति गंभीर

 पुलिस ने मामले में तीन लोगों को किया गिरफ्तार, तृणमूल पर हमले का आरोप 

तृकां ने घटना में हाथ होने से किया इन्कार, कहा- सच्चाई सामने आएगी बंगाल के नदिया जिले के राणाघाट संसदीय क्षेत्र में 'जय श्रीराम' बोलने पर भाजपा कार्यकर्ता दंपती की उनके घर में घुसकर बेरहमी से पिटाई की गई, जिसमें पत्नी की मौत हो गई। मृतका का नाम अंजलि कर्मकार है। पति सुबल कर्मकार गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। हमले का आरोप तृणमूल कांग्रेस पर लगा है। घटना रविवार रात की बताई जा रही है। दूसरी तरफ तृणमूल ने घटना में हाथ होने से इन्कार किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। राणाघाट से सांसद व भाजपा प्रत्याशी जगन्नाथ सरकार ने दोषियों के खिलाफ 

कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
भाजपा के राज्यसभा सदस्य शमिक भट्टाचार्य भी घायल सुबल को देखने अस्पताल गए। वहीं स्थानीय तृणमूल नेता दीपक बसु ने कहा कि जगन्नाथ इस घटना को लेकर राजनीति करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि सुबल भाजपा कार्यकर्ता नहीं है और न ही उनकी पत्नी भाजपा से जुड़ी थी। सुबल मानसिक रूप से दिव्यांग है। उसकी पत्नी भी मानसिक रूप से दिव्यांग थी। पुलिस घटना की जांच कर रही है। सच्चाई जल्द ही सबके सामने आ जाएगी। 

गत चुनावों में 100 से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई है हत्या
बंगाल में 2021 के विधानसभा चुनाव तथा पिछले वर्ष हुए पंचायत चुनाव में 100 से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्याएं हुई हैं। सीबीआइ ने 2021 में चुनाव बाद हुई हिंसा में 61 एफआइआर दर्ज की। नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी का दावा है कि पंचायत चुनाव में 55 लोग मारे गए हैं। विधानसभा चुनाव में भी 50 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या हुई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

सम्पादक देश विदेश भर में लाखों भारतीयों और भारतीय प्रवासियों लोगो तक पहुंचने के लिए भारत का प्रमुख हिंदी अंग्रेजी ऑनलाइन समाचार पोर्टल है जो अपने देश के संपर्क में रहने के लिए उत्सुक हैं। https://bharatiya.news/ आपको अपनी आवाज उठाने की आजादी देता है आप यहां सीधे ईमेल के जरिए लॉग इन करके अपने लेख लिख समाचार दे सकते हैं. अगर आप अपनी किसी विषय पर खबर देना चाहते हें तो E-mail कर सकते हें newsbhartiy@gmail.com