जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे

जन गाने पर जिला चुनाव अधिकारी ने भाजपा नेता व आयोजकों पर एफआइआर दर्ज कराई है।

जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे

'जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे' भजन गाने पर दर्ज हुई एफआइआर

 पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब की नई अनाज मंडी में 30 मई की शाम को आयोजित जागरण में गायक कन्हैया मित्तल की ओर से 'जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे' भजन गाने पर जिला चुनाव अधिकारी ने भाजपा नेता व आयोजकों पर एफआइआर दर्ज कराई है।

चुनाव प्रचार का समय समाप्त होने के बाद उक्त भजन का गायन होने को नोडल अधिकारी ने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन माना है। उनकी शिकायत पर पुलिस ने भाजपा नेता मंडल चढ़दी कला के प्रधान राज कुमार भटेजा मेलू व कार्यक्रम के आयोजक राइस मिल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण उर्फ बिंटा के खिलाफ चुनाव आयोग के नियमों का उल्लंघन करने का केस दर्ज किया है। 

नोडल अधिकारी की ओर से दी गई शिकायत में कहा गया है कि 30 मई को छह बजे के बाद चुनाव प्रचार बंद हो गया था। मानीटरिंग के दौरान पाया गया कि राज भटेजा मेलू ने फेसबुक पर देर शाम मुक्तसर में आयोजित जागरण कार्यक्रम का एक वीडियो अपलोड किया है। इसमें गायक कन्हैया मित्तल 'जो राम को लाए हैं,

हम उनको लाएंगे' भजन गाते सुनाई दे रहे हैं। प्रचार का समय समाप्त होने के बाद इस तरह का भजन चुनाव लड़ रही एक राष्ट्रीय पार्टी को राजनीतिक लाभ देने वाला सिद्ध हो सकता है। चुनाव प्रचार बंद होने के बाद प्रचार करना लोक प्रतिनिधित्व एक्ट 1951 के अनुसार वर्जित है।