जनता की अदालत में परखी जाएंगी दो अधिवक्ताओं की दलीलें

विधानसभा चुनाव में मालवीय नगर सीट से करीब डेढ़ लाख मतदाताओं को साध चुके भारती

Mar 11, 2024 - 22:02
 0  4
जनता की अदालत में परखी जाएंगी दो अधिवक्ताओं की दलीलें

जनता की अदालत में परखी जाएंगी दो अधिवक्ताओं की दलीलें

मोदी की गारटी विकसित भारत हूं होने की गारंटी है। इसी उदघोष के साथ जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में रहने वाले निवासियों की सेवा करूंगी। मुझे पूर्ण विश्वास है कि जनता के आशीर्वाद से भाजपा देश के इतिहास में सबसे बड़ी जीत प्राप्त करेगी। बांसुरी स्वराज, नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी दस साल में भाजपा सांसद ने लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं दिया। इस बार क्षेत्र की जनता ऐसा सांसद चुने, जो उनके प्रति जवाबदेह हो और 24 घंटे उनकी सेवा के लिए उपलब्ध हो। मैंने अपने विधानसभा क्षेत्र मालवीय नगर में एक-एक घर को जोड़ा है। - सोमनाथ भारती, नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से आप प्रत्याशी

वकीलों की हड़तालें: सुप्रीम कोर्ट ने BCI को लगाई फटकार, कहा- नियम कड़े करें  - lawyers strike supreme court reprimanded bci said tighten the rules –  News18 हिंदी

लोकसभा क्षेत्र की जनता की अदालत में इस बार दो अधिवक्ताओं की दलीलें परखी जाएंगी। उम्मीदवारी की घोषणा के साथ ही दोनों अधिवक्ता जनता के बीच पहुंच चुके हैं और दलीलें पेश करना शुरू कर दिया है। दिल्ली के सात लोकसभा क्षेत्रों में से सबसे हाई प्रोफाइल नई दिल्ली सीट है। यहां से भाजपा ने भूतपूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को अपना प्रत्याशी बनाया है, वहीं विपक्षी गठबंधन आइएनडीआइए की ओर से आम आदमी पार्टी से विधायक सोमनाथ भारती मैदान में हैं।

इलेक्टोरल बॉन्ड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने SBI को दिया बड़ा झटका, कहा- 24  घंटे के अंदर दें जानकारी
नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र ऐसा विशिष्ट क्षेत्र है, जहां राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य, सांसद, न्यायाधीश समेत तमाम बड़ी हस्तियां रहती हैं। संसद भवन भी इसी लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। यह संयोग ही है कि बांसुरी स्वराज और सोमनाथ भारती दोनों ही अधिवक्ता हैं और शीर्ष न्यायालय में स्वयं को साबित भी किया है। लेकिन, अब सबसे बड़ी चुनौती नई दिल्ली सीट के करीब 14 लाख मतदाताओं की साधने की है। दोनों के बीच फिलहाल सीधा मुकाबला माना जा रहा है, दोनों ही छोटी-छोटी सभाएं और मतदाताओं के मुद्दे को समझने में जुट गए हैं।

Court Decisions Today News: जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे संजय सिंह;  जानें देश भर की अदालतों में आज क्या-क्या हुआ?
बांसुरी का पहला बड़ा चुनाव, भारती के पास सरकार चलाने का अनुभव भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज का यह पहला बड़ा चुनाव है। मां सुषमा स्वराज के राजनीतिक कौशल से सीख लेकर उस पर ही अमल करने की कोशिश कर रही हैं। अपने मिलनसार स्वभाव और वाकपटुता से जनता के समक्ष छवि गढ़ने में जुटी है। चुनाव प्रचार की शुरुआत छात्र संगठन एबीवीपी के साथ जेएनयू में मेस डायलाग के साथ की। वहीं, आप उम्मीदवार सोमनाथ भारती लगातार तीन बार मालवीय नगर क्षेत्र से विधायक रहे हैं और उनके पास दिल्ली सरकार में विभिन्न पदों पर काम करने का अनुभव है।

CJI DY Chandrachud Rebukes Lawyer For Talking On Mobile Phone Inside  Courtroom | CJI DY Chandrachud: 'ये क्या मार्केट है जो आप...', कोर्ट रूम  में मोबाइल पर बात कर रहे वकील को
विधानसभा चुनाव में मालवीय नगर सीट से करीब डेढ़ लाख मतदाताओं को साध चुके भारती के लिए इस बार नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत 10 विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को साधने की चुनौती है। आइआइटी दिल्ली से पढ़े सोमनाथ भारती के नाम की घोषणा पहले ही हो चुकी थी। भाजपा प्रत्याशी के तौर पर बांसुरी के नाम की घोषणा होते ही उन्होंने तीखा हमला बोलते हुए चुनावी महासमर का शंखनाद किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

सम्पादक देश विदेश भर में लाखों भारतीयों और भारतीय प्रवासियों लोगो तक पहुंचने के लिए भारत का प्रमुख हिंदी अंग्रेजी ऑनलाइन समाचार पोर्टल है जो अपने देश के संपर्क में रहने के लिए उत्सुक हैं। https://bharatiya.news/ आपको अपनी आवाज उठाने की आजादी देता है आप यहां सीधे ईमेल के जरिए लॉग इन करके अपने लेख लिख समाचार दे सकते हैं. अगर आप अपनी किसी विषय पर खबर देना चाहते हें तो E-mail कर सकते हें newsbhartiy@gmail.com