TMC सांसदों का संसद में विरोध प्रदर्शन, राहुल गांधी भी हुए शामिल

TMC सांसदों का संसद में विरोध प्रदर्शन, राहुल गांधी भी हुए शामिल

TMC सांसदों का संसद में विरोध प्रदर्शन, राहुल गांधी भी हुए शामिल

नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसदों ने मंगलवार को संसद परिसर में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (MNREGA) का फंड जारी करना बंद कर दिया है, जिससे राज्य के मजदूरों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदर्शन के दौरान TMC सांसदों ने केंद्र सरकार पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए फंड को जल्द से जल्द जारी करने की मांग की। इस विरोध प्रदर्शन में लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी कुछ देर के लिए शामिल हुए।

TMC नेताओं का कहना है कि केंद्र सरकार राजनीतिक द्वेष के चलते पश्चिम बंगाल को MNREGA फंड नहीं दे रही है, जिससे राज्य के लाखों मजदूर प्रभावित हो रहे हैं। वहीं, भाजपा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि राज्य सरकार को पहले फंड के सही उपयोग का हिसाब देना चाहिए।

बता दें कि इससे पहले भी ममता बनर्जी सरकार ने कई बार केंद्र सरकार पर MNREGA फंड रोकने का आरोप लगाया है, जबकि केंद्र का कहना है कि फंड के दुरुपयोग की जांच की जा रही है।