भगदड़ : स्वजन कह रहे 50 की मौत, प्रशासनिक दावा अब भी 30

Stampede Relatives say 50 died administrative claim still 30m भगदड़ : स्वजन कह रहे 50 की मौत, प्रशासनिक दावा अब भी 30, उम्र- 16, बिहार- 11, झारखंड- 2, राजस्थान-3, कर्नाटक-5, मप्र -5, बंगाल-4, असम-1, गुजरात- 1, हरियाणा -1, उत्तराखंड -1

Feb 2, 2025 - 19:47
 0
भगदड़ : स्वजन कह रहे 50 की मौत, प्रशासनिक दावा अब भी 30

भगदड़ : स्वजन कह रहे 50 की मौत, प्रशासनिक दावा अब भी 30, 

Stampede Relatives say 50 died administrative claim still 30m

11 राज्यों के मृतकों की संख्या
• उम्र- 16, बिहार- 11, झारखंड- 2, राजस्थान-3, कर्नाटक-5, मप्र -5, बंगाल-4, असम-1, गुजरात- 1, हरियाणा -1, उत्तराखंड -1
• मुर्दाघर में पांच अज्ञात शव सुरक्षित रखे गए है 

स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर नहान से पूर्व संगम तट पर मची भगदड़ में हुई मौतों के प्रशासनिक दावे और स्वजन की ओर से दी गई जानकारी में अंतर कई प्रकार के संशय को जन्म दे रहा है। अब तक मेला प्रशासन का दावा 30 लोगों की मौत का है, जबकि 11 राज्यों में स्वजन ने जो जानकारी साझा की है उसके अनुसार अब तक 50 लोगों की मौत भगदड़ में हुई है।

सूत्रों के अनुसार, बिना पहचान वाले पांच शव अभी मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज के मुर्दाघर में रखे गए हैं। इस प्रकार इस घटनाक्रम में 55 लोगों की मौत हुई है। बिहार सरकार ने भी 11 लोगों के मरने की आधिकारिक जानकारी दी है। कुंभ मेला प्रशासन ने अब तक मृतकों की अंतिम सूची जारी नहीं की है। सवाल यह है कि अगर 30 ही लोगों की मौत हुई तो जिनके शव उनके घर तक इस घटना के तुरंत बाद पहुंचे, उनकी मौत आखिर कैसे हुई? 

भगदड़ का स्याह पक्ष यह भी है कि भगदड़ की पुनरावृति भी उसी दिन थोड़े समय बाद हुई। मौनी अमावस्या से जुड़े स्नान पर्व के दिन तीन बार भगदड़ हुई। पहली घटना सेक्टर 18 में 28 जनवरी की रात करीब दो बजे संगम पर हुई। उसी दिन सुबह करीब पांच बजे सेक्टर 21 में भगदड़ हुई। सुबह 29 जनवरी को ओल्ड जीटी रोड पर हुई भगदड़ में एक बच्ची समेत सात लोगों की मौत की जानकारी लोगों को मिली। मेला क्षेत्र के डीआइजी वैभव कृष्ण के अनुसार भगदड़ की पुलिस और न्यायिक जांच चल रही है। अभी कुछ भी कहना मुश्किल है।

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

सम्पादक देश विदेश भर में लाखों भारतीयों और भारतीय प्रवासियों लोगो तक पहुंचने के लिए भारत का प्रमुख हिंदी अंग्रेजी ऑनलाइन समाचार पोर्टल है जो अपने देश के संपर्क में रहने के लिए उत्सुक हैं। https://bharatiya.news/ आपको अपनी आवाज उठाने की आजादी देता है आप यहां सीधे ईमेल के जरिए लॉग इन करके अपने लेख लिख समाचार दे सकते हैं. अगर आप अपनी किसी विषय पर खबर देना चाहते हें तो E-mail कर सकते हें newsbhartiy@gmail.com