लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल टेस्टिंग सेंटर का उद्घाटन, योगी बोले - पूछ लो पाकिस्तानियों से इसकी ताकत

Brahmos missile testing center inaugurated in Lucknow, लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल टेस्टिंग सेंटर का उद्घाटन, योगी बोले - पूछ लो पाकिस्तानियों से इसकी ताकत, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में ब्रह्मोस इंटीग्रेशन,

लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल टेस्टिंग सेंटर का उद्घाटन, योगी बोले - पूछ लो पाकिस्तानियों से इसकी ताकत
लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल टेस्टिंग सेंटर का उद्घाटन, योगी बोले - पूछ लो पाकिस्तानियों से इसकी ताकत

लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल टेस्टिंग सेंटर का उद्घाटन, योगी बोले - पूछ लो पाकिस्तानियों से इसकी ताकत

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में ब्रह्मोस इंटीग्रेशन एवं टेस्टिंग फैसिलिटी सेंटर का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ब्रह्मोस सिर्फ एक मिसाइल नहीं, बल्कि हमारी सेना की ताकत और सरहद की सुरक्षा के प्रति हमारे संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने इसे भारत-रूस की साझा रक्षा तकनीक का प्रतीक बताया।

उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत देखने को मिली। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर किसी को इसकी क्षमता पर शक हो तो पाकिस्तानियों से पूछ लेना चाहिए। योगी ने आतंकवाद को 'कुत्ते की दुम' बताते हुए कहा कि इसे सीधा नहीं किया जा सकता, केवल कुचला जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया और ‘मेक इन इंडिया’ की सफलता की सराहना की। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने ब्रह्मोस मिसाइल निर्माण के लिए 200 एकड़ भूमि दी है। इस मौके पर चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए