हाथ में बाबा साहेब की प्रतिमा और पोस्टर बैनर लेकर सडकों पर उतरे सपाई
हाथ में बाबा साहेब की प्रतिमा और पोस्टर बैनर लेकर सडकों पर उतरे सपाई, Samajwadi Party workers took to the streets carrying Baba Saheb statue and poster banners in their hands
लित उत्पीड़न के खिलाफ सड़कों पर उतरे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता।
हाथ में बाबा साहेब की प्रतिमा और पोस्टर बैनर लेकर सडकों पर उतरे सपाई।
बुलंदशहर जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी के आह्वान पर जिला कलेक्टर पर धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया तथा जिलाधिकारी के द्वारा महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया गया। इससे पूर्व समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मतलूब अली ने की संचालन अजय विद्यार्थी ने किया सभा को संबोधित करते हुए मतलूब अली ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आए दिन जनता के उत्पीड़न हत्या लूट महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और अराजकता की घटनाएं आम हो गई है। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है,
अपराधियों के हौसले बढ़ गए हैं उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार कानून का शासन स्थापित करने में पूरी तरह विफल हो गई है बीते कई सप्ताह से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद राज्यसभा राम जी लाल सुमन को करणी सेना द्वारा निरंतर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। तथा उनके आवास पर हमला भी किया गया 5 दिन पूर्व 27 अप्रैल 2025 को बुलंदशहर जाते समय अलीगढ़ में उनके काफिले पर करणी सेना ने हमला किया जिससे कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और लोगों को गंभीर चोटे भी आई इस घटना के बाद भी अराजक तत्वों प्रशासन ने कोई कार्यवाही नहीं किया जिससे यह स्पष्ट है। कि उन्हें सरकार का खुला संरक्षण प्राप्त है इससे उत्तर प्रदेश सरकार की दलित विरोधी मानसिकता उजागर होती है
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पीडीए का नारा देकर समाज के सभी शोषित उत्पीड़न वर्गों के सम्मान एवं संविधान प्रदांत अधिकार की लड़ाई मजबूती से लड़ रहे हैं इसको उत्तर प्रदेश में प्रभुत्ववादी एवं वर्चस्ववादी समूह बर्दाश्त नहीं कर पा रहे और संविधान विरोधी मानसिकता का खुलेआम प्रदर्शन कर रहे हैं इन लोगों को लोकतंत्र बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित भारतीय संविधान में कोई आस्था नहीं है इसलिए इन समूह द्वारा पड़ा समाज में उत्पीड़न की घटनाओं में तेजी से बढ़ोतरी हुई है धरना प्रदर्शन में चौधरी होशियार सिंह, हरीश लोधी, हिमायत अली, अर्चना पांडा, साजिद मुनाफ (जिला उपाध्याय समाजवादी युवजन सभा) नीरज यादव (जिला अध्यक्ष समाजवादी युवजन सभा) कोमल गुर्जर, सोहेल, अबरार,सलमान, रियाज़ चौहान तमाम लोग मौजूद रहे।