2700 साल पुराने मंदिर के अवशेष मुस्लिम देश Sudan में मिले

मंदिर रिसर्च टीम से जुड़े मिस्र के वैज्ञानिक डेविड विएजोरेक ने लाइव साइंस को बताया

Mar 19, 2024 - 18:25
Mar 19, 2024 - 18:29
 0  12
2700 साल पुराने मंदिर के अवशेष मुस्लिम देश Sudan में मिले

मुस्लिम देश Sudan में मिले 2700 साल पुराने मंदिर के अवशेष

धरोहर: नील नदी के तीसरे और चौथे जलप्रपात के बीच ओल्ड डोंगोला में नई खोज
मुस्लिम देश सूडान में मिले 2700 साल पुराने मंदिर के अवशेष पुराने मंदिर के अवशेष इलाके में इससे पहले नहीं मिली थी इतनी प्राचीन कोई चीज पत्रिका न्यूज नेटवर्क 
खार्तुम, पुरातत्त्वविदों ने सूडान में 2700 साल पुराने मंदिर के अवशेष खोजे हैं। यह मंदिर तब का बताया जा रहा है, जब क्षेत्र में कुश नाम का विशाल राज्य अस्तित्व में था। इस राज्य में आज के सूडान, मिस्र और मिडिल ईस्ट के कुछ हिस्से शामिल थे। मंदिर के अवशेष ओल्ड डोंगोला के एक मध्यकालीन गढ़ में पाए गए। यह साइट सूडान में नील नदी के तीसरे व चौथे जलप्रपात के बीच है। पुरातत्त्वविदों के मुताबिक मंदिर के पत्थरों पर आकृतियां और चित्र पाए गए। आइकनोग्राफी व स्क्रिप्ट के विश्लेषण से पता चला है कि पत्थर पहली सहस्राब्दी ईसा पूर्व की शुरुआती संरचना का हिस्सा थे।
मुस्लिम देश Sudan में मिले 2700 साल Ancient temple के अवशेष
कावा में पहले मिल चुका है मंदिर रिसर्च टीम से जुड़े मिस्र के वैज्ञानिक डेविड विएजोरेक ने लाइव साइंस को बताया कि अमुन-रा कुश और मिस्र में पूजे जाने वाले देवता थे। कावा सूडान का पुरातात्त्विक स्थल है। वहां पहले एक प्राचीन मंदिर मिल चुका है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हैं कि नए मिले अवशेष उसी मंदिर के हैं या किसी दूसरे के। यूनिवर्सिटी ऑफ वारसों में पोलिश सेंटर ऑफ मेडिटेरियन आर्कियोलॉजी के पुरातत्त्वविदों का कहना है कि यह खोज इसलिए महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि ओल्ड डोंगोला से अब तक 2700 साल पुरानी कोई चीज नहीं मिली थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

Bharatiyanews हमारा अपना समाचार आप सब के लिए|