मणिपुर से चलकर मध्य प्रदेश पहुंची राहुल की यात्रा
उधर, मुरैना के बाबा भीमराव आंबेडकर मैदान में दावा एक लाख लोगों की भीड़ जुटाने का था, लेकिन जब राहुल पहुंचे तब बमुश्किल पांच हजार लोग ही मौजूद थे।
मणिपुर से चलकर मध्य प्रदेश पहुंची राहुल की यात्रा
मुरैना में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान समर्थक से हाथ मिलाते कांग्रेस नेता राहुल गांधी।
मणिपुर से चलकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 49वें दिन चंबल नदी को पार कर शनिवार शाम मध्य प्रदेश में प्रवेश कर गई। राजस्थान-मप्र की सीमा पर चंबल नदी के पुल पर प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने राहुल गांधी के स्वागत के लिए तैयारियां की थीं।
कार्यकर्ताओं ने इस आस के साथ सड़क पर फूल बिछाए थे कि राहुल को खुली जीप से उतारकर पैदल ही पुल पार कराएंगे, लेकिन मौसम ने साथ नहीं दिया। उधर, मुरैना के बाबा भीमराव आंबेडकर मैदान में दावा एक लाख लोगों की भीड़ जुटाने का था, लेकिन जब राहुल पहुंचे तब बमुश्किल पांच हजार लोग ही मौजूद थे। राहुल ने धन्यवाद के साथ बोलना शुरू किया। यात्रा निकालने का उद्देश्य बताते हुए उनका पूरा भाषण अदाणी, आरक्षण और अग्निवीर पर ही केंद्रित रहा।
कमल नाथ ने दो मिनट में समाप्त किया भाषणः कमल नाथ को बोलने का भी मौका दिया गया। उन्होंने महज दो मिनट में महापौर व विधायक के रूप में कांग्रेसी को जिताने के लिए धन्यवाद के साथ भाषण समाप्त कर दिया।