चुनावी फायदे के लिए घृणास्पद भाषण देने का आरोप

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने श्रेष्ठ सेना होने के भारत के दावे को खारिज कर दिया

Apr 7, 2024 - 22:16
Apr 7, 2024 - 22:18
 0  7
चुनावी फायदे के लिए घृणास्पद भाषण देने का आरोप

घर में घुसकर मारने वाले राजनाथ के बयान पर पाक को लगी मिर्ची

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने कहा, संप्रभुता की रक्षा करेंगे चुनावी फायदे के लिए घृणास्पद भाषण देने का लगाया आरोप

इस्लामाबाद, मेट्र: आतंकियों को पाकिस्तान में घुसकर मारने वाले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर इस्लामाबाद तिलमिला गया है। पाकिस्तान ने कहा है कि वह अपनी संप्रभुता की रक्षा करने को लेकर दृढ़ संकल्पित है।


पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि हमने हमेशा क्षेत्र में शांति के लिए अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है। लेकिन शांति की हमारी इच्छा का गलत मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए। इतिहास पाकिस्तान के दृढ़ संकल्प और अपनी रक्षा करने की क्षमता का गवाह है। विदेश मंत्रालय ने भारत सरकार पर चुनाव में फायदे के लिए घृणास्पद भाषण देने का भी आरोप लगाया।


विदेश मंत्रालय का बयान राजनाथ सिंह की शुक्रवार की उस टिप्पणी के जवाब में आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर आतंकवादी भारत में शांति भंग करने की कोशिश करते हैं या आतंकी गतिविधियों को अंजाम देते हैं तो उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। अगर वे पाकिस्तान भाग जाते हैं तो भारत पड़ोसी देश में घुसकर उन्हें मारेगा।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ब्रिटिश अखबार 'द गार्जियन' में प्रकाशित एक खबर को लेकर पूछे गए एक सवाल का जवाब दे रहे थे। इस खबर में दावा किया गया है कि भारतीय खुफिया एजेंसियों ने 2019 के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर पाकिस्तान में आतंकियों की हत्या कराई है।

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने श्रेष्ठ सेना होने के भारत के दावे को खारिज कर दिया। बयान में कहा गया है पाकिस्तान के अंदर मनमाने ढंग से आतंकवादी करार दिए गए और नागरिकों की हत्या करने की तैयारी के बारे में भारत का दावा स्पष्ट रूप से दोषी होने की स्वीकारोक्ति है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए यह जरूरी है कि वह भारत को उसके जघन्य और गैरकानूनी कार्यों के लिए जवाबदेह ठहराए। ऐसा गैर-जिम्मेदाराना बर्ताव न केवल क्षेत्रीय शांति को कमजोर करता है, बल्कि दीर्घकाल में रचनात्मक भागीदारी की संभावनाओं को भी बाधित करता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

सम्पादक देश विदेश भर में लाखों भारतीयों और भारतीय प्रवासियों लोगो तक पहुंचने के लिए भारत का प्रमुख हिंदी अंग्रेजी ऑनलाइन समाचार पोर्टल है जो अपने देश के संपर्क में रहने के लिए उत्सुक हैं। https://bharatiya.news/ आपको अपनी आवाज उठाने की आजादी देता है आप यहां सीधे ईमेल के जरिए लॉग इन करके अपने लेख लिख समाचार दे सकते हैं. अगर आप अपनी किसी विषय पर खबर देना चाहते हें तो E-mail कर सकते हें newsbhartiy@gmail.com