सनातन व हिंदू धर्म के लिए एक नहीं, सौ बार सत्ता ठुकरा सकता हूं

पद से हटाए जाने के केजरीवाल के दावे पर यूपी के सीएम योगी का पलटवार

May 17, 2024 - 13:20
May 17, 2024 - 13:25
 0  15
सनातन व हिंदू धर्म के लिए एक नहीं, सौ बार सत्ता ठुकरा सकता हूं

सनातन व हिंदू धर्म के लिए एक नहीं, सौ बार सत्ता ठुकरा सकता हूं

  • पद से हटाए जाने के केजरीवाल के दावे पर यूपी के सीएम योगी का पलटवार
  • जेल जाकर उनकी बुद्धि फिरी, अन्ना हजारे के मिशन को उन्होंने कलंकित

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विपक्षी गठबंधन आइएनडीआइए पर करारा हमला जारी है। गुरुवार को उनके निशाने पर सबसे अधिक दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल थे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल आजकल मेरा नाम लेने लगे हैं, लेकिन उनको पता नहीं है कि मैं तो एक योगी हूं, मेरे लिए नेशन फर्स्ट (देश पहले)' है। मैं तो देश, सनातन और हिंदू धर्म के लिए एक नहीं सौ बार, सौ जन्म तक सत्ता ठुकरा सकता हूं, लेकिन सनातन को नहीं।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को फतेहपुर, बांदा और कौशांबी में चुनावी सभा को संबोधित किया। लखनऊ में आम आदमी पार्टी के मुखिया के चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पद से हटाने के दावे पर योगी आदित्यनाथ ने फतेहपुर की जनसभा में तीखा जवाब दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्म पर सर्वस्व न्यौछावर है। हम जैसे पहले थे वैसे आगे भी रहने वाले हैं।

अन्ना हजारे ने कांग्रेस के खिलाफ और उसकी भ्रष्टाचार नीतियों के खिलाफ आंदोलन किया था। इसी उद्देश्य के साथ अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में सरकार बनाई थी, लेकिन अरविंद केजरीवाल अब कांग्रेस के भ्रष्टाचार में सम्मिलित हो गए। केजरीवाल ने कांग्रेस को अपने गले का हार बना लिया है। अन्ना दुखी होते होंगे कि मेरे आंदोलन की उपज किस प्रकार की राजनीति करते हैं। केजरीवाल के जेल में होने से दिल्लीवासी खुश थे कि कम से कम उनकी खांसी बंद थी, अब ये फिर से दिल्ली वालों को खांसने के लिए मजबूर कर देंगे।


हमीरपुर-महोबा संसदीय क्षेत्र के तिंदवारी में भाजपा प्रत्याशी कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल के पक्ष में हुई सभा में योगी आदित्यनाथ ने बुंदेलखंड के विकास को केंद्र में रखते हुए कहा कि 10 वर्ष पहले के और आज के बुंदेलखंड में जमीन आसमान का अंतर है। आज माफिया समाप्त हो चुके हैं। बुंदेलखंड के विकास का जिक्र करते हुए कहा कि दस साल में यहां बड़े बदलाव हुए हैं, अगले पांच वर्षों में कायाकल्प होगा। पूरी दुनिया बुंदेलखंड आकर नौकरी मांगेगी। डिफेंस कारिडोर बनने पर यहां और विकास होगा।


पहले आजमगढ़ से जोड़े जाते थे आतंकी घटना के तार आजमगढ़ के लालगंज में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश दस वर्ष पहले पहचान और विश्वास के संकट से जूझ रहा था। हर एक व्यक्ति पर सुरक्षा का खतरा मंडरा रहा था। देश और दुनिया में आतंकी घटना होने पर उसके तार आजमगढ़ से जोड़े जाते थे और उसे बदनाम किया जाता था। आज आजमगढ़ में महाराज सुहेलदेव के नाम पर विश्वविद्यालय बन गया है। इसके साथ ही आजमगढ़ पूर्वांचल एक्सप्रेस से जुड़ गया है। एयरपोर्ट भी है। सब मोदी की गारंटी से हुआ है। उन्होंने पीएम नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में आजमगढ़ से लोकसभा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और लालगंज लोकसभा प्रत्याशी नीलम सोनकर के पक्ष में वोट की अपील की।

अमेठी में पर्दे के पीछे से लड़ रहीं प्रियंका गांधी स्मृति इरानी नई दिल्ली, आइएएनएसः केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने कहा कि अमेठी लोकसभा क्षेत्र में सीधी लडाई से बचने के लिए गांधी परिवार के बैग पैक कर भागने के बावजूद पर्दे के पीछे से प्रियंका गांधी पार्टी के प्रचार का नेतृत्व कर रही है। एक न्यूज पोर्टल को दिए साक्षात्कार में कहा कि गांधी परिवार के सामने अपने आखिरी गढ़ रायबरेली को बचाने की चुनौती है। यह कांग्रेस की' औकात' की लड़ाई है।

महामारी का कारण ही बना कौशांबी लोकसभा क्षेत्र के मंझनपुर
में सांसद विनोद सोनकर के पक्ष में सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने डबल इंजन सरकार के कार्यों और उपलब्धियों की चर्चा की तो सपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। योगी है सपा और कांग्रेस का गठबंधन आदित्यनाथ ने कहा कि ये सपा और कांग्रेस का गठबंधन जब भी हुआ है ये महामारी का कारण बना है। ये गठबंधन नरकगामी है, पाप का प्रतीक है, क्योंकि इनके पास विकास का कोई सोच नहीं है।

मोदी के बाद शाह के पीएम बनने में योगी ही कांटा : केजरीवाल

  • आप संयोजक बोले अगर भाजपा सरकार बनी तो दो-तीन महीने में हटा दिए जाएंगे योगी
    कहा, केंद्र में सरकार बनी तो खत्म हो जाएगा एससी-एसटी व ओबीसी का आरक्षण

आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर दोहराया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस बार चुनाव में अमित शाह को पीएम बनाने के लिए वोट मांग रहे हैं। उन्होंने माना कि यदि भाजपा की सरकार बनी तो पहले नरेन्द्र मोदी पीएमबनेंगे, फिर वह अपने बनाए नियम के अनुसार अगले वर्ष 17 सितंबर को जैसे 75 वर्ष के हो जाएंगे अपने उत्तराधिकारी के रूप में अमित शाह को प्रधानमंत्री बना देंगे।

उन्होंने यह भी कहा अगर केंद्र में भाजपा की सरकार बनी तो दो से तीन महीने में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हटा दिए जाएंगे। मोदी के बाद अमित शाह के पीएम बनने की राह में अब केवल योगी ही कांटा बचे हैं। लखनऊ स्थित सपा प्रदेश मुख्यालय में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ प्रेस वार्ता में केजरीवाल ने कहा कि अमित शाह को पीएम बनाने के लिए मोदी पिछले डेढ़ से दो वर्ष से लगे हुए हैं। 

मोदी ने पहले ही शिवराज सिंह चौहान, वसुन्धरा राजे सिंधिया, देवेंद्र फडणवीस, रमन सिंह व मनोहर लाल खट्टर को हटा  दिया है, अब योगी ही उनकी राह में अंतिम कांटा बचे हैं। केजरीवाल ने यह भी कहा कि योगी को हटाए जाने के मामले में भाजपा के किसी भी नेता ने पिछले चार दिनों में कोई भी जवाब नहीं दिया। इससे साफ है कि चुनाव बाद भाजपा योगी को मुख्यमंत्री पद से हटा देगी। उन्होंने कई राज्यों का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा की मात्र 220 के आस-पास सीटें आ रही हैं।

वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि चार चरणों के चुनाव के बाद भाजपा चारों खाने चित हो गई है। 400 पार का नारा लगाने वालों को देश की 140 करोड़ जनता 140 सीटों के लिए भी तरसा देगी। उन्होंने कहा कि रोटी, कपड़ा और मकान की लड़ाई तो हम लड़ेंगे ही इससे पहले हमें बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर का संविधान भी बचाना है।

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

UP HAED सामचार