बुलंदशहर के व्यापारियों को निशुल्क अग्निशामक यंत्र वितरित

बुलंदशहर के पदाधिकारियों द्वारा फायर एग्जीक्यूटर के सिलेंडर मार्केट के व्यापारियों को निशुल्क वितरण किए गए। जिसमें सीओ सिटी साहब श्री विकास प्रताप चौहान जी उपस्थित रहे। उनके कर कमलों द्वारा अग्निशामक यंत्र का वितरण कराया गया।

Sep 5, 2024 - 20:46
Sep 6, 2024 - 05:04
 0  81
बुलंदशहर के व्यापारियों को निशुल्क अग्निशामक यंत्र वितरित

बुलंदशहर के व्यापारियों को निशुल्क अग्निशामक यंत्र वितरित

बुलंदशहर जनपद के मुस्लिम इंटर कॉलेज मार्केट स्थित राजे बाबू रोड पर व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान द्वारा व्यापारियों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई। फोरम के पदाधिकारियों ने मार्केट के व्यापारियों को निशुल्क अग्निशामक यंत्र (फायर एग्जीक्यूटर) वितरित किए। इस अवसर पर सीओ सिटी विकास प्रताप चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके कर कमलों द्वारा व्यापारियों को अग्निशामक यंत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के कई पदाधिकारी और सैकड़ों व्यापारी उपस्थित थे। इस दौरान फोरम के अध्य्क्ष मो यासिर उमर, जिलाध्यक्ष रविंद्र गोयल, महामंत्री अनुज अग्रवाल, नगर अध्यक्ष सर्वेश गुप्ता, गौरव जिंदल, प्रियतम सुयश, प्रेम महेश्वरी, भानु वर्मा, प्रशांत गुप्ता, मनोज कुमार, और अमित चौधरी सहित अन्य प्रमुख व्यक्तियों ने भाग लिया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापारियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और अग्नि दुर्घटनाओं से निपटने के लिए तैयार रहना था। सीओ सिटी विकास प्रताप चौहान ने व्यापारियों को सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने और अग्निशमन उपकरणों के सही इस्तेमाल के बारे में जानकारी दी।

व्यापारियों ने इस पहल की सराहना की और सुरक्षा फोरम को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने सुरक्षा के महत्व को समझने का संकल्प लिया।

अध्य्क्ष मो यासिर उमर, जिलाध्यक्ष रविंद्र गोयल, महामंत्री अनुज अग्रवाल, नगर अध्यक्ष सर्वेश गुप्ता जी, गौरव जिंदल,प्रियतम सुयश,देशभक्त प्रेम महेश्वरी, भानु वर्मा, प्रशांत गुप्ता,मनोज कुमार, अमित चौधरी आदि सैकड़ो की तादात में राजे बाबू रोड के व्यापारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

Adnan Ibad Reporter उत्तर प्रदेश के समाचार देते है और हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें। bjmc ccsu meerut