न्यायमूर्ति मनमोहन ने ली सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश पद की शपथ

प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना ने न्यायमूर्ति मनमोहन को सुप्रीम कोर्ट के जज पद की शपथ दिलाई न्यायमूर्ति मनमोहन ने ली सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश पद की शपथ

न्यायमूर्ति मनमोहन ने ली सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश पद की शपथ 

प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना ने न्यायमूर्ति मनमोहन को सुप्रीम कोर्ट के जज पद की शपथ दिलाई

 प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना ने दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश मनमोहन को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति मनमोहन के शपथ ग्रहण के साथ ही शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है। इसमें प्रधान न्यायाधीश भी शामिल हैं।

सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 34 है। सुप्रीम कोर्ट के कलेजियम ने 28 नवंबर को न्यायमूर्ति मनमोहन को शीर्ष न्यायालय में पदोन्नत करने की सिफारिश की थी।

तीन दिसंबर को उन्हें शीर्ष अदालत का जज नियुक्त किया गया था। वह हाई कोर्ट के न्यायाधीशों की संयुक्त अखिल भारतीय वरिष्ठता में क्रम दो नंबर पर थे। वह दिल्ली हाई कोर्ट में सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश थे।