विदेश में भी अव पढ़ाए जाएंगे भारतीय आयुर्वेद पाठ्यक्रम

विदेश में भी अव पढ़ाए जाएंगे भारतीय आयुर्वेद पाठ्यक्रम, Indian Ayurveda courses will be taught abroad also

विदेश में भी अव पढ़ाए जाएंगे भारतीय आयुर्वेद पाठ्यक्रम

 देहरादून भारत की प्राचीन आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति की अब विदेश में भी अधिकारिक रूप से शिक्षा दी जा सकेगी। इसके लिए राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ ने यूरोप आयुर्वेद एकेडमिक एसोसिएशन को मान्यता प्रदान कर दी है।

यह पहली बार हुआ है जब राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ ने देश से बाहर किसी संस्थान को मान्यता दी है। इससे आयुर्वेद का वैश्विक स्तर पर और बेहतर प्रचार प्रसार भी हो सकेगा। राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ द्वारा देश में आयुर्वेद संबंधी विषयों को मान्यता दी जाती है। इसी के आधार देशभर में आयुर्वेद की शिक्षा दी जाती है।

देहरादून में आयोजित विश्व आयुर्वेद कांग्रेस में विदेश से आए प्रतिनिधियों से इस विषय पर चर्चा के बाद यह कदम उठाया गया है। इसके तहत अब यूरोप आयुर्वेद एकेडमिक एसोसिएशन से संबंधित सदस्य अपने यहां आयुष शिक्षा में भारतीय आयुर्वेद पाठ्यक्रमों को पढ़ा सकेंगे।

विश्व आयुर्वेद कांग्रेस के सेक्रेट्री जनरल अनूप ठक्कर ने यह जानकारी दी है।