स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र की बड़ी बातें   

78 वें स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर तिरंगा फहराया.... बतौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 11वीं बार लाल किले पर झंडा फहराया। इस दौरान PM मोदी ने कहा, आने वाले 5 साल में 75 हजार सीटें बढ़ाई जाएगी।

Aug 15, 2024 - 12:24
 0  24
स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र की बड़ी बातें   

78 वें स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर तिरंगा फहराया.... बतौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 11वीं बार लाल किले पर झंडा फहराया। इस दौरान PM मोदी ने कहा, आने वाले 5 साल में 75 हजार सीटें बढ़ाई जाएगी। देश में 75 सालों से कम्युनल सिविल कोड है। अब देश को सेक्युलर सिविल कोड की जरूरत है। 

स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र की बड़ी बातें   

परिवारवाद
राजनीति में फ्रेश ब्लड जरूरी है। 
1 लाख युवाओं को राजनीति में लाना है।
ऐसे युवा जिनके परिवार का राजनीतिक बैकग्राउंड न हो।

भ्रष्टाचार
भ्रष्टाचार का महिमामंडन नहीं होना चाहिए। 
ऐसा करने वाले समाज को दूषित करने का बीज बो रहे। 
भ्रष्टाचारियों से दूरी बनाना सही होता है। 
देशवासी भ्रष्टाचार की दीमक से परेशान हैं।

यूनिफॉर्म सिविल कोड
देश में सेक्युलर सिविल कोड हो, कम्युनल सिविल कोड नहीं।
जो कानून धर्म के आधार पर देश को बांटते हैं, वो आधुनिक समाज नहीं बनाते।
यूनिफॉर्म सिविल कोर्ड से धर्म के आधार पर भेदभाव से मुक्ति मिलेगी।

वन नेशन वन इलेक्शन
देश में बार-बार चुनाव प्रगति को रोक रहे हैं।
वन नेशन-वन इलेक्शन के लिए सभी राजनीतिक दल साथ आएं।

बांग्लादेश हिंसा
हिंदुओं-अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए। 
बांग्लादेश की पड़ोसी देश के नाते चिंता होना स्वाभाविक है। 
भारत हमेशा चाहता है पड़ोसी देश शांति के मार्ग पर चलें।

जी-20
हमने बाकी देशों से पहले रिन्यूबल एनर्जी पर काम किया। 
हमने सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन लगाया। 
भारत 2036 के ओलिंपिक का आयोजन करना चाहता है।

कोलकाता रेप-मर्डर केस
राक्षसी कृत्य वालों को कड़ी सजा मिले, पापियों में डर पैदा हो।
कोलकाता रेप मर्डर केस को लेकर देशभर में आक्रोश है। 
महिलाओं के खिलाफ अपराधों के जल्द जांच हो, सजा मिले।
पाप करने वालों की सजा पर चर्चा हो, ये डर पैदा करना जरूरी।

विकसित भारत के लिए देशवासियों के 10 सुझाव

1. भारत को दुनिया की स्किल कैपिटल बनाएं।
2. देश को मैन्यूफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनाएं।
3. देश यूनिवर्सिटी हब बने, भारत फिर विश्व गुरु हो।
4. भारत को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनना चाहिए।
5. हमारा मोटा अनाज दुनिया की हर डाइनिंग टेबल पर हो।
6. देश की न्याय व्यवस्था में रिफार्म होने चाहिए।
7. भारत का अपना स्पेस स्टेशन होना चाहिए।
8. हमारी पारंपरिक औषधि को विकसित करना चाहिए।
9. भारत तीसरी इकोनॉमी बननी चाहिए।
10. शासन-प्रशासन में कैपेसिटी बिल्डिंग का अभियान चले।

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

Abhishek Chauhan भारतीय न्यूज़ का सदस्य हूँ। एक युवा होने के नाते देश व समाज के लिए कुछ कर गुजरने का लक्ष्य लिए पत्रकारिता में उतरा हूं। आशा है की आप सभी मुझे आशीर्वाद प्रदान करेंगे। जिससे मैं देश में समाज के लिए कुछ कर सकूं। सादर प्रणाम।