भाजपा के सीएम न उतरें इसलिए हेलीपैड उखाड़ा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पूरनपुर में जनसभा करने आना था। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसी हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर उतारने की तैयारी की थी।

भाजपा के सीएम न उतरें इसलिए हेलीपैड उखाड़ा

भाजपा के सीएम न उतरें इसलिए हेलीपैड उखाड़ा

• अखिलेश यादव के लिए सपा कार्यकर्ताओं ने बनाया था हेलीपैड
• एसडीएम और भाजपाइयों ने तैयार कराया दूसरा हेलीपैड
• उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी को जनसभा के लिए आना था पूरनपुर

UP: समाजवादी पार्टी के नेताओं ने अपने अध्यक्ष अखिलेश यादव के लिए बनाए हेलीपैड पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर न उतरने देने के लिए रात में ही हेलीपैड उखाड़ दिया। रविवार सुबह भाजपा की ओर से दूसरा हेलीपैड तैयार कराया गया। चुनावी दौर में भाजपा-सपा के बीच जुबानी जंग के साथ कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है।

Lok Sabha Election 2024 UP Samajwadi party worker uprooted helipad because  cm pushkar singh dhami visit ann | Lok Sabha Election 2024: पीलीभीत में सपा  नेताओं ने उखाड़ डाला हेलीपैड, सीएम धामी

शुक्रवार को पूरनपुर में जनसभा करने आए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के लिए सिरसा गांव के पास हेलीपैड बनाया गया था। रविवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पूरनपुर में जनसभा करने आना था। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसी हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर उतारने की तैयारी की थी। पता लगा तो शनिवार रात सपा कार्यकर्ता जा पहुंचे और ईंटें उखाड़ने लगे। सूचना मिलने पर एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला पहुंचे और हेलीपैड उखाड़ने से मना किया। मगर सपा कार्यकर्ता नहीं माने।

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी CM तो बन गए, लेकिन BJP में अब भी सब ठीक नहीं  हुआ! - Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami BJP MLA Satpal Maharaj Dhan Singh  Rawat Election


उन्होंने कहा कि पार्टी ने अपने खर्च से हेलीपैड तैयार कराया था। अब भाजपाई हेलीपैड तैयार करायें। सपाइयों ने हेलीपैड की एक-एक ईंट दूसरे स्थान पर भिजवा दी। रविवार सुबह भाजपा नेताओं ने उसी स्थान पर नया हेलीपैड तैयार कराया। भाजपा नगर अध्यक्ष हर्ष प्रधान ने बताया कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतारने के लिए सपा के लोगों को खर्च देकर हेलीपैड मांगा था। उन्होंने मना कर दिया तो अपना हेलीपैड तैयार करा लिया।