सनातन धर्म में लौटी पूनम, पति शाहनवाज बना राहुल

सनातन धर्म में लौटी पूनम, पति शाहनवाज बना राहुल   

Mar 11, 2024 - 20:58
Mar 18, 2024 - 11:06
 0  8
सनातन धर्म में लौटी पूनम, पति शाहनवाज बना राहुल

सनातन धर्म में लौटी पूनम, पति शाहनवाज बना राहुल   

  • रुड़की की पूनम का मतांतरण कराकर तीन साल पहले कैराना के शाहनवाज ने किया था
  • निकाह
    मांस खाने को मजबूर करने के चलते बदला मन, यशवीर आश्रम में कराया गया शुद्धि यज्ञ
  • मुजफ्फरनगर के बघरा स्थित आश्रम में सनातन धर्म में वापसी करने वाली पूनम और उनके पति को चित्र भेंट करते यशवीर महाराज। 

तीन साल पहले उत्तराखंड के रुड़की की पूनम का उत्तर प्रदेश के कैराना निवासी शाहनवाज ने मतांतरण कराकर निकाह कर लिया था। ससुराल में मांस खाने को मजबूर किए जाने और अन्य बंदिशों के चलते अब पूनम ने सनातन धर्म में वापसी कर ली है। शाहनवाज ने भी सनातन धर्म में आस्था जताते हुए अपना नाम राहुल रख लिया है।


रविवार को बघरा स्थित योग साधना यशवीर आश्रम में यशवीर महाराज और आचार्य ब्रह्मचारी मृगेंद्र की उपस्थिति में शुद्धि यज्ञ कराकर दंपती को सनातन धर्म में शामिल कराया गया। यशवीर महाराज का दावा है कि पूनम गुर्जर का तीन साल पहले मुस्लिम गुर्जर शाहनवाज ने मतांतरण करा दिया था। पूनम का नाम अर्शी रखकर उससे निकाह किया था। पूनम ने इस्लाम धर्म के अनुसार आचरण किया, लेकिन ससुराल में मांस खाने को मजबूर करने और अन्य बंदिशों की वजह से उसका इस्लाम से मन हट गया।

पूनम ने पति को सनातन धर्म अपनाने के लिए तैयार किया। यशवीर आश्रम में दोनों को विधि-विधानपूर्वक सनातन धर्म की दीक्षा दी गई और शुद्धि यज्ञ कराया गया। यशवीर महाराज ने दोनों को पटका पहनाकर व देवी-देवताओं का चित्र भेंटकर सम्मानित किया। साथ ही गंगा जल से आचमन कराकर यज्ञोपवीत धारण कराकर संकल्प कराया कि जीवन के आखिरी सांस तक सनातन धर्म में रहेंगे। ब्रह्मचारी मृगेंद्र ने अयोध्या की मिट्टी का तिलक लगा अभिनंदन किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

सम्पादक देश विदेश भर में लाखों भारतीयों और भारतीय प्रवासियों लोगो तक पहुंचने के लिए भारत का प्रमुख हिंदी अंग्रेजी ऑनलाइन समाचार पोर्टल है जो अपने देश के संपर्क में रहने के लिए उत्सुक हैं। https://bharatiya.news/ आपको अपनी आवाज उठाने की आजादी देता है आप यहां सीधे ईमेल के जरिए लॉग इन करके अपने लेख लिख समाचार दे सकते हैं. अगर आप अपनी किसी विषय पर खबर देना चाहते हें तो E-mail कर सकते हें newsbhartiy@gmail.com