आठ साल में पहली बार मार्च में दिल्ली को मिली अधिकांश दिन साफ हवा

शनिवार तथा रविवार को महीने के आखिरी दौ दिन भी वायु गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में भी

Mar 30, 2024 - 22:01
Mar 30, 2024 - 22:38
 0  6
आठ साल में पहली बार मार्च में दिल्ली को मिली अधिकांश दिन साफ हवा

आठ साल में पहली बार मार्च में दिल्ली को मिली अधिकांश दिन साफ हवा

2017 से 2024 के दौरान शुक्रवार तक इस मार्च में 26 दिन 200 से नीचे दर्ज हुआ एक्यूआइ, मौसम की मेहरबानी से अगले दो दिन भी 'मध्यम' श्रेणी की हवा ही रहने के आसार 

2017 से 2024 के बीच इस मार्च में पहली बार ऐसा हुआ है जब दिल्ली वासियों को माह के ज्यादातर दिन साफ हवा में सांस लेने का मौका मिला है। शुक्रवार (29 मार्च) तक 26 दिन दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 200 से भी नीचे रहा है। 'मध्यम' श्रेणी के दिन बढ़े हैं जबकि 'खराब' श्रेणी के दिन घटे हैं। यह बात अलग है कि पूरे माह एक भी दिन राजधानी का एक्यूआइ 100 से नीचे यानी 'संतोषजनक' श्रेणी में नहीं गया,

delhi pollution aqi clean air for only one day in 2023 cpcb pollutants -  दिल्लीवालों को प्रदूषण से कब मिलेगी राहत? 2023 में सिर्फ एक दिन साफ रही हवा,  क्या कहते हैं

जबकि पिछले साल तीन दिन और कोरोनाकाल में 10 दिन ऐसा हुआ था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार आठ साल के एक्यूआइ पर गौर करें तो अबकी बार आश्चर्यजनक रूप से मार्च में हवा की गुणवत्ता में सुधार देखने को मिल रहा है। 29 दिनों में केवल तीन ही दिन 'खराब' जबकि 26 दिन 'मध्यम' श्रेणी की हवा दर्ज की गई है। 

Delhi Clean Air: प्रदूषित हवा की दवा बन रही बारिश, आठ वर्षों में पहली बार  कई गुना बेहतर हुई एयर क्वालिटी - Delhi Air Pollution Rain become medicine  for polluted air July

शनिवार तथा रविवार को महीने के आखिरी दौ दिन भी वायु गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में भी

दर्ज किए जाने का पूर्वानुमान है।

दिन में खिली धूप, शाम को तेज हवा के साथ हुई बूंदाबांदी 

शुक्रवार शाम दिल्ली के मौसम में बदलाव देखने को मिला। दिन भर खिली रही धूप के बाद शाम को तेज हवा के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी देखने को मिली। इससे बढ़ती गर्मी पर तो रोक लगी ही, मौसम भी थोड़ा सुहाना हो गया। शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा 37.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह इस सीजन का सर्वाधिक अधिकतम तापमान रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 20.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हवा में नमी का स्तर 79 से 35 प्रतिशत तक रहा। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स और नजफगढ़ दिल्ली के सबसे गर्म इलाके रहे। यहां अधिकतम तापमान क्रमश: 38.5 और 38.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर दिल्ली के मौसम पर शनिवार को भी देखने को मिलेगा। इसके चलते अलग-अलग इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है। दिन के समय भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इसी के चलते शनिवार के बाद अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। अधिकतम तापमान दोनों दिन 35 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक रह सकता है।

स्काईमेट के अनुसार, दिल्ली में इस बार तापमान मार्च में दो बार 39 डिग्री के ऊपर गया है। 2014, 2020 और 2023 में मार्च में अधिकतम तापमान 35 डिग्री से ऊपर नहीं गया। स्काईमेट के अनुसार अगले 10 दिनों तक तापमान 40 डिग्री के पार नहीं जाएगा। यह 35 से 39 डिग्री के बीच बना रह सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

सम्पादक देश विदेश भर में लाखों भारतीयों और भारतीय प्रवासियों लोगो तक पहुंचने के लिए भारत का प्रमुख हिंदी अंग्रेजी ऑनलाइन समाचार पोर्टल है जो अपने देश के संपर्क में रहने के लिए उत्सुक हैं। https://bharatiya.news/ आपको अपनी आवाज उठाने की आजादी देता है आप यहां सीधे ईमेल के जरिए लॉग इन करके अपने लेख लिख समाचार दे सकते हैं. अगर आप अपनी किसी विषय पर खबर देना चाहते हें तो E-mail कर सकते हें newsbhartiy@gmail.com