सांपों का जहर सप्लाई मामले में एल्विश के दो सहयोगी गिरफ्तार

रेव पार्टी में सांपों के जहर सप्लाई करने के मामले में जेल में बंद यू-ट्यूबर एल्विश यादव

सांपों का जहर सप्लाई मामले में एल्विश के दो सहयोगी गिरफ्तार

सांपों का जहर सप्लाई मामले में एल्विश के दो सहयोगी गिरफ्तार

दोनों से पुलिस ने किए 50 सवाल, काफिले के साथ पहुंचे थे आरोपी


noida up : एल्विश की तर्ज पर ही नोएडा पुलिस ने मंगलवार को ईश्वर व विनय को पूछताछ व औपचारिकता पूरी करने के लिए बुलाया था। दोनों कई गाड़ियों के काफिले के साथ कोतवाली सेक्टर-20 पहुंचे थे। दोनों से पुलिस ने 50 से अधिक सवाल पूछे। इनमें से ज्यादातर नशे की पार्टियों और सपेरों से कनेक्शन से जुड़े जुड़े थे। पहले दोनों ने किसी तरह की जानकारी से इन्कार किया। संपेरे राहुल से कनेक्शन के बारे में पूछे जाने पर ईश्वर परेशान हो गया। हालांकि, राहुल को नहीं जानने की बात कही। कॉल डिटेल रिकॉर्ड दिखाने पर दोनों फंस गए। इसके बाद दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Elvish Yadav Snake Venom Case: कैसे होता है सांप के जहर से नशा, जिसका रेव  पार्टी में होता था इस्तेमाल? - Why does Snake Venom give a high know how it  is

नोएडा। रेव पार्टी में सांपों के जहर सप्लाई करने के मामले में जेल में बंद यू-ट्यूबर एल्विश यादव के दो सहयोगियों को कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार विनय यादव एल्विश का करीबी दोस्त और ईश्वर बैंक्वेट हाल व टेंट हाउस संचालक है। इन दोनों के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य उन धाराओं में कार्रवाई की गई है। बुधवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सांपों के जहर सप्लाई करने के मामले में एल्विश की गिरफ्तारी के बाद उसके करीबियों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

 Elvish Yadav Snake Venom Abuse: सांप के जहर से कोई नशा कैसे करता है? ड्रग  के तौर पर कैसे होता है इसका इस्तेमाल, जानिए - elvish yadav snake bite why  Snake Venom

प्रकरण के ऑडियो, वीडियो, सीडीआर की जांच में ईश्वर और विनय यादव का नाम सामने आया था। पुलिस ने मंगलवार को दोनों को पूछताछ के लिए बुलाया। रात को हुई लंबी पूछताछ के बाद तथ्यों के आधार पर दोनों की गिरफ्तारी कर ली गई। पुलिस के मुताबिक विनय यादव एल्विश के साथ रहता था। वहीं ईश्वर संपेरे राहुल के संपर्क में रहता था। राहुल ही बुकिंग पर सांप और जहर के साथ संपेरों की टोली लेकर पहुंचता था। विनय और ईश्वर की आपस में दोस्ती थी। डीसीपी विद्यासागर मिश्र के मुताबिक, विनय ईश्वर के जरिये कई स्थानों पर पार्टी करता था। वहीं, पर सांपों के जहर के इस्तेमाल की बात सामने आई है।