मुफ्त में बिजली नहीं अनुदान मिल रहा पूरा
मुफ्त में बिजली नहीं अनुदान मिल रहा पूरा Electricity is not free subsidy is available
मुफ्त में बिजली नहीं अनुदान मिल रहा पूरा
पटना मुफ्त में बिजली नहीं मिलने वाली, क्योंकि बिहार सरकार पहले से ही बिजली पर पर्याप्त अनुदान दे रही है। गरीचों को एक सीमा तक बिजली लगभग निःशुल्क ही दी जा रही।
बुधवार को विधानसभा में महानंद सिंह के गैर-सरकारी संकल्प के उत्तर में ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने स्पष्ट कर दिया कि पोस्ट-पेड डिजिटल मीटर की तरह ही स्मार्ट मीटर भी काम करता है। इसमें मानवीय हस्तक्षेप नहीं होता। इस कारण बिजली ब्रित में कमी वेशी की कोई गुंजाइश ही नहीं होती। सब कुछ पारदर्शी तरीके से हो रहा है। यही कारण है कि 63 लाख उपभोक्ता स्मार्ट प्री-पेड मीटर लगवा चुके हैं।
इसी के साथ उन्होंने बताया कि बिहार विद्युत विनियामक आयोग द्वारा अनुशंसित राशि से भी प्रति यूनिट 1.79 रुपये कम पर उपभोक्ताओं को बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। किसानों को तो लगभग 55 पैसे प्रति यूनिट की दर से बिजली दी जा रही।
अनुदान पर सरकार का भारी खर्च है। सरकार अनुदानित दर से बिजली तो देगी, लेकिन मुफ्त में नहीं। महानंद चाहते थे कि दिल्ली, पंजाब, झारखंड की तरह बिहार सरकार भी 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त में दे।