MAHARASTRA: फडणवीस की डिप्टी सीएम पद छोड़ने की पेशकश

भारतीय जनता पार्टी को महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में केवल 9 हाथ आईं। पिछली बार 2019 में पार्टी के हिस्से 23 सीटें आईं थीं। वहीं, उनकी सहयोगी पार्टी शिवसेना (शिंदे) को 7 सीटें और NCP (अजित) के हिस्से 1 सीट आई।

Jun 5, 2024 - 16:23
 0  42
MAHARASTRA: फडणवीस की डिप्टी सीएम पद छोड़ने की पेशकश

लोकसभा चुनाव 2024 में महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से भाजपा को केवल 9 सीटें मिल पाई। पिछली बार 2019 में भाजपा के खाते में 23 सीटें आईं थीं। वहीं, उनकी सहयोगी पार्टी शिवसेना यानि (शिंदे गुट) को 7 सीटें और NCP नेता अजित पवार के हिस्से 1 सीट आई।

5 जून यानि आज बुधवार को महाराष्ट्र राज्य के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भाजपा के खराब प्रदर्शन की खुद जिम्मेदारी ली। देवेंद्र फडणवीस ने इस दौरान कहा, ''महाराष्ट्र राज्य में लोकसभा चुनाव 2024 में हमें जो भी नुकसान हुआ, मैं उसकी पूरी जिम्मेदारी लेते हुए मैं शीर्ष नेतृत्व से आग्रह करता हूं कि, मुझे इस मंत्री पद से मुक्त किया जाए, क्योंकि मुझे पार्टी के लिए काम करने और राज्य विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अपना समय देने की जरूरत है।''

डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने आगे कहा कि, कुछ सीटों पर किसानों के मुद्दों ने प्रमुख भूमिका भी निभाई। साथ ही साथ संविधान में बदलाव किए जाने के झूठे प्रचार ने भी कुछ मतदाताओं को प्रभावित किया। इसके अलावा मुसलमानों और मराठा आंदोलन का भी वोटों पर असर पड़ा।

महाराष्ट्र में कांग्रेस को 13, बीजेपी को 9 सीटें

संविधान बदलने का दुष्प्रचार I.N.D.I.A गठबंधन ने ही फैलाया डिप्टी सीएम फडणवीस ने यह भी कहा कि, भाजपा ने अकेले ही I.N.D.I.A गठबंधन से ज्यादा सीटें हासिल की हैं। संविधान बदलने का दुष्प्रचार I.N.D.I.A गठबंधन ने ही फैलाया था। हमें इस पर लगाम लगाने की सख्त जरूरत थी, जो हम नहीं कर पाए। मैं देश की जनता का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिन्होंने मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने का मौका दिया। NDA ने ओडिशा और आंध्र प्रदेश में भी अच्छा प्रदर्शन किया। मैं इसके लिए लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं।

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

Abhishek Chauhan भारतीय न्यूज़ का सदस्य हूँ। एक युवा होने के नाते देश व समाज के लिए कुछ कर गुजरने का लक्ष्य लिए पत्रकारिता में उतरा हूं। आशा है की आप सभी मुझे आशीर्वाद प्रदान करेंगे। जिससे मैं देश में समाज के लिए कुछ कर सकूं। सादर प्रणाम।