धर्मशाला स्टेडियम में ब्लैकआउट, IPL टीमें सुरक्षित निकाली गईं, दर्शकों को बाहर ले जाया गया
धर्मशाला स्टेडियम में ब्लैकआउट, IPL टीमें सुरक्षित निकाली गईं, दर्शकों को बाहर ले जाया गया, Blackout at Dharamshala Stadium IPL teams evacuated spectators taken out,
धर्मशाला स्टेडियम में ब्लैकआउट, IPL टीमें सुरक्षित निकाली गईं, दर्शकों को बाहर ले जाया गया
जम्मू हमले के बाद पूरे उत्तर भारत में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसी बीच धर्मशाला स्टेडियम में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब अचानक फ्लड लाइट्स बंद कर दी गईं और स्टेडियम में ब्लैकआउट हो गया।
आईपीएल 2025 के तहत चल रहे मैच को बीच में ही रोकना पड़ा। सुरक्षा एजेंसियों की सलाह पर IPL की दोनों टीमों को तुरंत मैदान से बाहर निकाला गया और दर्शकों को भी स्टेडियम से सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया।
इस पूरी कार्रवाई को #OperationSindoor के तहत अंजाम दिया गया। फिलहाल धर्मशाला और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सेना और पुलिस अलर्ट पर हैं।
सोशल मीडिया पर इस घटना से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।
#OperationSindoor #Dharmsala #IPL2025 #JammuUnderAttack #JammuAndKashmir