जम्मू पर पाकिस्तानी हमले की बड़ी खबर, भारत सेना ने दिया करारा जवाब
जम्मू पर पाकिस्तानी हमले की बड़ी खबर, भारत सेना ने दिया करारा जवाब, Big news of Pakistani attack on Jammu Indian army gave a befitting reply,
जम्मू पर पाकिस्तानी हमले की बड़ी खबर, भारत सेना ने दिया करारा जवाब
जम्मू से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पाकिस्तान की ओर से भारत पर अचानक मिसाइल हमला किया गया। बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी सेना ने जम्मू क्षेत्र पर कई रॉकेट दागे, जिससे इलाके में धमाकों की तेज आवाजें गूंज उठीं और दहशत का माहौल बन गया।
भारतीय सेना ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है। अब तक भारतीय सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान से दागे गए 8 रॉकेट को हवा में ही मार गिराया है। सेना की सतर्कता और त्वरित प्रतिक्रिया से एक बड़ी तबाही टल गई।
घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मिसाइलों के हमले और भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। पूरे जम्मू में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है, और नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
सरकारी सूत्रों के अनुसार, स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया है और किसी बड़े नुकसान की फिलहाल कोई खबर नहीं है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।