बाहुबली नीरज करियर के दूसरे श्रेष्ठ थ्रो के साथ फाइनल में पहुंचे

लगातार दूसरे ओलंपिक में पहले थ्रो ने ही दिलाई खिताबी मुकाबले में जगह

Aug 7, 2024 - 06:17
Aug 7, 2024 - 06:25
 0  20
बाहुबली नीरज करियर के दूसरे श्रेष्ठ थ्रो के साथ फाइनल में पहुंचे

बाहुबली नीरज करियर के दूसरे श्रेष्ठ थ्रो के साथ फाइनल में पहुंचे

लगातार दूसरे ओलंपिक में पहले थ्रो ने ही दिलाई खिताबी मुकाबले में जगह

पेरिस। नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक के क्वालिफाइंग दौर की कहानी को पेरिस ओलंपिक में भी दोहरा दिया। तीन वर्ष पूर्व नीरज टोक्यो में भी 86.65 मीटर की पहली थ्रो के साथ फाइनल में पहुंचे थे। अब उन्होंने यहां पहले ही थ्रो में 89.34 मीटर भाला फेंकते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया। नीरज को अब टोक्यो में रची गई


फाइनल की ऐतिहासिक विजय गाथा, यहां आठ अगस्त को होने वाले फाइनल में दोहरानी है। उन्होंने टोक्यो में 87.58 मीटर के साथ स्वर्ण पदक जीता था। नीरज ने क्वालिफाइंग की बाधा को अपने कॅरिअर की दूसरी सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ पार किया। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2022 में 89.94 मीटर का है। यह किसी भी क्वालिफाइंग दौर में नीरज का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

अपने कॅरिअर में चौथी बार उन्होंने 89 मीटर या उससे अधिक की दूरी पार की है चोट की चिंताओं को दूर किया : 26 वर्षीय ओलंपिक चैंपियन नीरज का इस सत्र में अब तक का श्रेष्ठ प्रदर्शन 88.36 मीटर था, लेकिन उन्होंने क्वालिफाइंग में थ्रो से चोट को लेकर व्यक्त की गई चिंताओं को दूर कर दिया है। 

फाइनल के लिए श्रेष्ठ श्रो बचाकर रखी
फाइनल में अच्छा मुकाबला होगा, वही करना है जो टोक्यो में किया था। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने पहले ही प्रयास में सर्वश्रेष्ठ थ्रो करूं। कई बार पहली थ्रो अच्छी चली जाती है, जैसा आज हुआ, लेकिन कई बार ऐसा नहीं भी होता है। मेरी कोशिश है कि मैं फाइनल के लिए अपनी सर्वश्रेष्ठ थ्रो बचाकर रखूं। नीरज चोपड़ा 

पाकिस्तान के नदीम भी फाइनल में पहुंचे फाइनल के लिए क्वालिफाइंग दूरी 84 मीटर रखी गई थी। नीरज ग्रुप बी में थे। ग्रुप में उनके अलावा एंडरसन पीटर्स (ग्रेनाडा 88.63, पहली थ्रो), अरशद (पाकिस्तान, 86.59 मीटर, पहली थ्रो), सिल्वा (ब्राजील, 85.91), मरडारे (माल्डोवा, 84.13). लास्सी (फिनलैंड, 82.91 मीटर) ने फाइनल में जगह बनाई।

नीरज ने कहा, उनकी मांसपेशियों की चोट अब पूरी तरह ठीक है

नीरज की श्रेष्ठ थो प्रदर्शन वर्ष
89.94 मी. 2022
89.34 मी. 2024
भी फाइनल में पहुंचे
89.30 मी. 2022
89.08 मी. 2022

88.77 मी. 2023
88.88 मी 2023

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

सम्पादक देश विदेश भर में लाखों भारतीयों और भारतीय प्रवासियों लोगो तक पहुंचने के लिए भारत का प्रमुख हिंदी अंग्रेजी ऑनलाइन समाचार पोर्टल है जो अपने देश के संपर्क में रहने के लिए उत्सुक हैं। https://bharatiya.news/ आपको अपनी आवाज उठाने की आजादी देता है आप यहां सीधे ईमेल के जरिए लॉग इन करके अपने लेख लिख समाचार दे सकते हैं. अगर आप अपनी किसी विषय पर खबर देना चाहते हें तो E-mail कर सकते हें newsbhartiy@gmail.com