दिल्ली के विज्ञान भवन में 69वे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह- 69th National Film Awards ceremony at Vigyan Bhawan, Delhi

दिल्ली के विज्ञान भवन में 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह की तस्वीरें देखें

दिल्ली के विज्ञान भवन में 69वे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह- 69th National Film Awards ceremony at Vigyan Bhawan, Delhi
दिल्ली के विज्ञान भवन में 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह की तस्वीरें देखें

9वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, भारतीय फिल्म उद्योग के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक है, जिनका आयोजन दिल्ली के विज्ञान भवन में किया गया। यह समारोह 17 अक्टूबर, 2023 को आयोजित हुआ था, जहाँ कई प्रतिष्ठित कलाकार और फिल्मकार भारतीय सिनेमा में अपने उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किए गए।

घटना के अंश:

  • राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा लगभग ढाई महीने पहले, 24 अगस्त, 2023 को की गई थी.
  • पुरस्कारों को विज्ञान भवन में एक शानदार समारोह के दौरान विजेताओं को सौंपा गया।
  • पुरस्कारों को सम्मानित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रमाण पत्र और पदक प्रदान किए।
आलिया भट्ट को उनके करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड मिला। उन्हें फिल्म 'गंगूबाई काठियाबाड़ी' के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला है। इस दौरान उनके पति एक्टर रणबीर कपूर भी मौजूद रहे।
गायिका श्रेया घोषाल को फिल्म 'इराविन निजल' के गीत 'मायावा चयावा' के लिए बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
पल्लवी जोशी को 'द कश्मीर फाइल्स' के लिए बेस्‍ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला।
कृति सेनन को 'मिमी' के लिए पुरस्कृत किया गया।
पंकज त्रिपाठी को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए पुरस्कार दिया गया। उन्हें यह अवॉर्ड मिमी के लिए दिया गया।
तेलुगु सिनेमा के दिग्गज कलाकार अल्‍लू अर्जुन को पुष्पा- द राइज के लिए बेस्ट एक्टर श्रेणी में पुरस्कार दिया गया। अल्लू को पहली बार नेशनल अवॉर्ड दिया गया है।
विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म द कश्मीर फाइल्स के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार ग्रहण किया। फिल्म द कश्मीर फाइल्स को राष्ट्रीय एकता पर बेस्ट फीचर फिल्म के लिए नरगिस दत्त पुरस्कार दिया गया।
बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग होलसम एंटरटेनमेंट - आरआरआर (RRR)। फिल्म के निर्माता और निर्देशक एसएस राजामौली ने पुरुस्कार प्राप्त किया।