5,000 युवाओं को त्रिशूल दीक्षा

गत 15 दिसंबर को बजरंग दल, दिल्ली प्रांत ने पहाड़गंज में त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें लगभग 5,000 कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल दीक्षा ग्रहण की। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेंद्र कुमार जैन ने कार्यकर्ताओं से अपने राष्ट्र, धर्म, मां-बेटी, पूज्य संतों और भारत की धरती की रक्षा करने […]

Dec 22, 2024 - 12:30
 0
5,000 युवाओं को त्रिशूल दीक्षा

गत 15 दिसंबर को बजरंग दल, दिल्ली प्रांत ने पहाड़गंज में त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें लगभग 5,000 कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल दीक्षा ग्रहण की।

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेंद्र कुमार जैन ने कार्यकर्ताओं से अपने राष्ट्र, धर्म, मां-बेटी, पूज्य संतों और भारत की धरती की रक्षा करने का आह्वान किया। बौद्ध संत राहुल भंते ने सभी बजरंगियों को त्रिशूल दीक्षा का संकल्प कराया। साध्वी दीप्ति ने हिंदुओं को एक रहने की जरूरत पर बल दिया।

विश्व हिंदू परिषद, दिल्ली के प्रांत अध्यक्ष कपिल खन्ना ने उपस्थित सभी संतों, विहिप के अधिकारियों और कार्यकर्ताओं और महानुभावों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरी दिल्ली के कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई।

Bharatiyanews हमारा अपना समाचार आप सब के लिए| - बात भारत की -