16 वर्षों से फरार लश्कर कमांडर सहित 5 आतंकी गिरफ्तार

जम्मू। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सुनियोजित ऑपरेशन में आतंकी मॉड्यूल का खुलासा किया है। मॉड्यूल के खुलासे के साथ ही पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े 5 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इसमें 2 पाकिस्तानी आतंकवादी भी शामिल हैं, जो लंबे समय से भारत में सक्रिय थे। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी अब्दुल्ला उर्फ अबू हुरैरा, […] The post 16 वर्षों से फरार लश्कर कमांडर सहित 5 आतंकी गिरफ्तार appeared first on VSK Bharat.

Apr 10, 2026 - 08:41
 0
16 वर्षों से फरार लश्कर कमांडर सहित 5 आतंकी गिरफ्तार

जम्मू। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सुनियोजित ऑपरेशन में आतंकी मॉड्यूल का खुलासा किया है। मॉड्यूल के खुलासे के साथ ही पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े 5 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इसमें 2 पाकिस्तानी आतंकवादी भी शामिल हैं, जो लंबे समय से भारत में सक्रिय थे।

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी अब्दुल्ला उर्फ अबू हुरैरा, जो पिछले करीब 16 वर्षों से फरार वांछित पाकिस्तानी कमांडर था, उसे आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा एक अन्य पाकिस्तानी आतंकी उस्मान उर्फ खुबैब को भी श्रीनगर से दबोचा गया।

जांच में पता चला कि तीन स्थानीय सहयोगी नकीब भट्ट, आदिल राशिद भट्ट और गुलाम मोहम्मद मीर उर्फ मामा – इन आतंकियों को पनाह, भोजन और लॉजिस्टिक सपोर्ट उपलब्ध करा रहे थे।

इस ऑपरेशन के तहत जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और राजस्थान में 19 से अधिक ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई, जहां से पुलिस ने कई आपत्तिजनक दस्तावेज और आतंकी नेटवर्क से जुड़े अहम सबूत बरामद किए हैं।

सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि यह कार्रवाई लश्कर-ए-तैयबा के हाइब्रिड मॉड्यूल, फर्जी पहचान तंत्र और अंतरराज्यीय सपोर्ट नेटवर्क को करारा झटका देने वाली है। इसे अभी हाल फिलहाल में काउंटर-टेररिज्म में बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां पकड़े गए आतंकियों से मिली जानकारी के आधार पर पूरे नेटवर्क को ट्रैक करने में जुटी हैं। इससे आतंकवादियों के भारत में छिपे अन्य सहयोगियों और लॉजिस्टिक चैनलों का पता चलने की संभावना है।

The post 16 वर्षों से फरार लश्कर कमांडर सहित 5 आतंकी गिरफ्तार appeared first on VSK Bharat.

UP HAED सामचार हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें।