हिमाचल विधानसभा से BJP विधायकों का वॉकआउट:सदन में उठाया बैरिकेडिंग का मसला; जयराम बोले-धरना रोकने पंजाब-हरियाणा से मंगाए वाटर कैनन

हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के 14वें दिन की कार्यवाही प्रश्नकाल के साथ शुरू हुई। प्रश्नकाल के बाद जीरो ऑवर में विपक्ष ने शिमला में बीजेपी के प्रदर्शन को देखते हुए की गई बैरिकेडिंग का मामला उठाया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा, भाजपा कार्यकर्ताओं को धरना स्थल से 8 से 10 किलोमीटर दूर रोका जा रहा है। बीजेपी के प्रदर्शन को रोकने व प्रभावित करने के लिए पंजाब और हरियाणा से वाटर कैनन मंगाए गए हैं। इसे देखते हुए विपक्ष ने सदन से वॉकआउट किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को अपनी बात कहने से रोका जा रहा है। सदन से बाहर आने के बाद भाजपा के विधायक धरने के लिए चौड़ा मैदान पहुंच गए हैं। प्राइवेट मेंबर डे पर इन मुद्दों पर चर्चा वहीं सदन में आज प्राइवेट मेंबर-डे है। इस दौरान नशे के खात्मे के लिए नीति बनाने पर चर्चा होगा। यह संकल्प कांग्रेस विधायक केवल सिंह पठानिया द्वारा लाया गया है। इस पर सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्य बोलेंगे। विधवा महिलाओं के जीवन को बेहतर बनाने पर चर्चा इसके बाद विधवा महिलाओं के जीवन में सुधार लाने के लिए नीति बनाने पर विचार होगा। यह संकल्प बीजेपी विधायक डॉ. जनक राज द्वारा लाया गया है। विधानसभा में आखिरी संकल्प चौपाल के बीजेपी विधायक बलवीर वर्मा का है। इसमें ग्लोबल वार्मिंग को देखते हुए वृक्षारोपण और जल संरक्षण के लिए नीति बनाने को लेकर विचार होगा। सदन के भीतर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा चलेगी और सदन के बाहर भाजपा धरना देगी।

Mar 27, 2025 - 11:14
 0

Bharatiyanews हमारा अपना समाचार आप सब के लिए| - बात भारत की -