हिंदुओं ने खाली कराई श्मशान भूमि

हरियाणा के मुस्लिम-बहुल मेवात के जिहादी अत्याचारों से पीड़ित अनेक हिंदू बड़ी संख्या में वहां से पलायन कर चुके हैं। इस कारण उनके घरों, मंदिरों, जमीन, श्मशान भूमि आदि पर स्थानीय मुसलमान कब्जा करते रहे हैं। अच्छी बात यह है कि अब जो हिंदू वहां बचे संख्या में कम होते हुए भी जिहादी तत्वों का […]

Jan 13, 2025 - 19:57
 0
हिंदुओं ने खाली कराई श्मशान भूमि

हरियाणा के मुस्लिम-बहुल मेवात के जिहादी अत्याचारों से पीड़ित अनेक हिंदू बड़ी संख्या में वहां से पलायन कर चुके हैं। इस कारण उनके घरों, मंदिरों, जमीन, श्मशान भूमि आदि पर स्थानीय मुसलमान कब्जा करते रहे हैं।

अच्छी बात यह है कि अब जो हिंदू वहां बचे संख्या में कम होते हुए भी जिहादी तत्वों का विरोध कर रहे हैं। ऐसी एक घटना 6 जनवरी को नूंह जिले के पिंनगवा खंड के तेड गांव में हुई। इस दिन वहां के हिंदुओं ने तेड गांव स्थित श्मशान भूमि (एक एकड़ से अधिक जमीन) पर हुए मुस्लिमों के कब्जे को पुलिस की मदद से उसे हटवा दिया।

बता दें कि 5 जनवरी की रात में समय सिंह नामक एक व्यक्ति की 3 माह की बेटी मुस्कान का निधन हो गया था। श्मशान के अधिकांश हिस्सों और रास्ते पर स्थानीय मुसलमानों ने कब्जा कर लिया था। वहां झोंपड़ी तक बना ली गई थी।

इस कारण समय सिंह अपनी बेटी का अंतिम संस्कार करने वहां नहीं जा पा रहे थे। दुखी समय सिंह ने इसकी जानकारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता मनीष सिंहल को दी। वे कुछ और स्वयंसेवकों के साथ वहां पहुंचे। इसके बाद प्रशासन को भी इसके बारे में बताया गया।

मनीष सिंहल ने प्रशासन से कहा कि वह जब तक श्मशान भूमि को अतिक्रमण-मुक्त नहीं करा देता, तब तक संघ के कार्यकर्ता वहां से नहीं जाएंगे। इसके बाद प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण को हटा दिया। फिर उस बच्ची का अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

Bharatiyanews हमारा अपना समाचार आप सब के लिए|