सर्वोच्च न्यायालय ने दी ग्रीन पटाखों की बिक्री व फोड़ने की अनुमति

नई दिल्ली। दीपावली से पहले सर्वोच्च न्यायालय ने पटाखों को लेकर अहम निर्णय सुनाया है। शीर्ष न्यायालय ने दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए ग्रीन पटाखों की बिक्री और फोड़ने की अनुमति प्रदान की है। मुख्य न्यायधीश बीआर गवई की पीठ ने सुनवाई के पश्चात अनुमति प्रदान की। हालांकि, ये छूट कुछ शर्तों […] The post सर्वोच्च न्यायालय ने दी ग्रीन पटाखों की बिक्री व फोड़ने की अनुमति appeared first on VSK Bharat.

Oct 16, 2025 - 12:46
 0
सर्वोच्च न्यायालय ने दी ग्रीन पटाखों की बिक्री व फोड़ने की अनुमति

नई दिल्ली।

दीपावली से पहले सर्वोच्च न्यायालय ने पटाखों को लेकर अहम निर्णय सुनाया है। शीर्ष न्यायालय ने दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए ग्रीन पटाखों की बिक्री और फोड़ने की अनुमति प्रदान की है।

मुख्य न्यायधीश बीआर गवई की पीठ ने सुनवाई के पश्चात अनुमति प्रदान की। हालांकि, ये छूट कुछ शर्तों के साथ दी गई है। छूट केवल चार दिनों के लिए है – 18 अक्तूबर से 21 अक्तूबर 2025 तक। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम जैसे एनसीआर के क्षेत्रों में ही लागू होगा। बाहर से पटाखे लाकर फोड़ना मना है। ग्रीन पटाखे का अर्थ है, जो नेशनल एन्वायरनमेंटल इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (NEERI) ने प्रमाणित किए हैं। ये कम धुआं छोड़ते हैं, तो हवा को ज्यादा नुकसान नहीं होता।

मुख्य न्यायाधीश की पीठ ने कहा कि “हमें बैलेंस्ड अप्रोच अपनानी होगी। पर्यावरण से समझौता किए बिना, थोड़े संयम के साथ इजाजत देंगे।” न्यायालय ने माना कि ग्रीन वाले सेफ हैं, अगर सही तरीके से यूज हों। न्यायालय ने पटाखों को लेकर दायर की गई याचिकाओं तथा दिल्ली सरकार के पक्ष को सुनने के बाद निर्णय सुनाया है। इसके लिए समय भी तय किया गया है, जिसके तहत सुबह 6 से 7 बजे तक या रात 8 से 10 बजे तक ही पटाखे फोड़े जा सकेंगे। इसके साथ ही न्यायालय ने पुलिस को गश्ती टीमें बनाने को कहा है, जो हर रोज चेक करेंगी।

अगर कोई नकली या बैन वाला पटाखा मिला, तो बेचने वाले का लाइसेंस कैंसल। निर्माताओं पर भी नजर रहेगी। सब कुछ ट्रांसपेरेंट रखने के लिए ग्रीन पटाखों पर क्यूआर कोड लगेगा, जो वेबसाइट पर अपलोड होगा। स्कैन करके चेक कर लो कि असली है या नहीं। यही नहीं न्यायालय के आदेश के अनुसार, नीरी द्वारा प्रमाणित दुकानों पर ही ग्रीन पटाखों की बिक्री संभव हो सकेगी।

The post सर्वोच्च न्यायालय ने दी ग्रीन पटाखों की बिक्री व फोड़ने की अनुमति appeared first on VSK Bharat.

UP HAED सामचार हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें।