श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर श्री लड्डू गोपाल हेतु उपहार सामग्री प्रेषित
वाराणसी, 02 सितम्बर, 2026। सनातन संस्कृति के दिव्य एवं प्रमुख आध्यात्मिक केन्द्रों – काशी एवं मथुरा – के मध्य श्रद्धा, समर्पण एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान की अनुपम परंपरा को निरंतरता प्रदान करते हुए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ धाम से भगवान श्री लड्डू गोपाल हेतु विशेष उपहार सामग्री श्रीकृष्ण जन्मस्थान, […] The post श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर श्री लड्डू गोपाल हेतु उपहार सामग्री प्रेषित appeared first on VSK Bharat.
वाराणसी, 02 सितम्बर, 2026।
सनातन संस्कृति के दिव्य एवं प्रमुख आध्यात्मिक केन्द्रों – काशी एवं मथुरा – के मध्य श्रद्धा, समर्पण एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान की अनुपम परंपरा को निरंतरता प्रदान करते हुए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ धाम से भगवान श्री लड्डू गोपाल हेतु विशेष उपहार सामग्री श्रीकृष्ण जन्मस्थान, मथुरा को श्रद्धापूर्वक प्रेषित की गई।
वर्ष 2024 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्रारंभ किए गए इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक नवाचार के अंतर्गत श्री काशी विश्वनाथ धाम से भगवान श्री विश्वेश्वर द्वारा श्रीकृष्ण जन्मस्थान, मथुरा में विराजमान श्री लड्डू गोपाल को उपहार सामग्री प्रेषित की गई थी। इसी क्रम में रंगभरी एकादशी के अवसर पर भी काशी एवं मथुरा के मध्य परस्पर भेंट एवं श्रद्धा-संदेशों के आदान-प्रदान की पावन परंपरा को आगे बढ़ाया गया।
नवाचारपूर्ण परंपरा का उद्देश्य सनातन धर्म के प्रमुख तीर्थों एवं मंदिरों के मध्य आध्यात्मिक संवाद, सांस्कृतिक समन्वय तथा परस्पर श्रद्धा के संबंधों को अधिक सुदृढ़ करना है।
भगवान श्री लड्डू गोपाल हेतु तैयार विशेष उपहार सामग्री को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान श्री विश्वेश्वर महादेव के समक्ष विधि-विधानपूर्वक पूजित किया गया तथा भगवान श्री विश्वेश्वर का आशीर्वाद प्राप्त किया गया। तत्पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना के मध्य उक्त पावन उपहार सामग्री को श्रद्धापूर्वक श्रीकृष्ण जन्मस्थान, मथुरा के लिए प्रेषित किया गया। इस अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के अधिकारियों एवं कार्मिकों की उपस्थिति में कार्यक्रम पारंपरिक गरिमा एवं श्रद्धाभाव के साथ संपन्न हुआ।
इस वर्ष नवाचार में अभिवृद्धि करते हुए देश-विदेश के विभिन्न देवालयों में विराजमान देवता के शुभकामना संदेश श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व हेतु श्री कृष्ण जन्मस्थल न्यास को संबोधित करते हुए निर्गत करने की पहल का समन्वय श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा किया जा रहा है। अब तक लगभग 15 देशों से 100 से अधिक देवालयों से शुभकामना संदेश श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा प्राप्त किए जा चुके हैं, जिन्हें श्री कृष्ण जन्मस्थल न्यास को भेंट सामग्री के साथ ही प्रेषित किया जा रहा है।
श्री कृष्ण एवं भगवान शिव सनातन धर्म की महान आध्यात्मिक परंपराओं के प्रमुख आराध्य स्वरूप हैं। उनके मध्य श्रद्धा, भक्ति एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान की परंपरा धार्मिक सौहार्द एवं सनातन एकात्मता को सुदृढ़ करने के साथ-साथ भारत की प्राचीन तीर्थ परंपरा को भी नवीन ऊर्जा प्रदान कर रही है।
काशी और मथुरा, दोनों ही भारतीय सनातन संस्कृति एवं आध्यात्मिक चेतना के प्रमुख केन्द्र हैं। इन दोनों पवित्र तीर्थों के मध्य स्थापित हो रही यह सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परंपरा समस्त सनातन समाज को एकत्व, संवाद, सहभक्ति एवं पारस्परिक श्रद्धा का संदेश प्रदान करती है। मंदिर न्यास के अधिकारियों एवं कार्मिकों के सहयोग से कार्यक्रम को पूर्ण शुचिता, पारंपरिक गरिमा एवं श्रद्धाभाव के साथ सुचारु रूप से संपन्न कराया गया।
समारोह के उपरांत भगवान श्री लड्डू गोपाल हेतु समर्पित समस्त भेंट एवं उपहार सामग्री को विधिवत् एवं श्रद्धापूर्वक श्रीकृष्ण जन्मस्थान, मथुरा के लिए प्रेषित किया गया।
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास समस्त देशवासियों एवं आस्थावान सनातन श्रद्धालुओं को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए भगवान श्रीकृष्ण एवं बाबा श्री विश्वनाथ से समस्त विश्व के कल्याण, सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना करता है।
श्री काशीविश्वनाथो विजयतेतराम
The post श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर श्री लड्डू गोपाल हेतु उपहार सामग्री प्रेषित appeared first on VSK Bharat.

