खून बहाने की धमकी देने वाला पाकिस्तान अब बातचीत की गुहार लगाने लगा
सिंध जल संधि को लेकर पहले खून बहाने की धमकी देने वाला पाकिस्तान अब बातचीत की गुहार लगा रहा है। भारत के सख्त रुख के बाद पाकिस्तान ने नई दिल्ली से इस पर ‘रचनात्मक बातचीत’ की अपील की है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने एक बयान में कहा कि दिल्ली को इस […] The post खून बहाने की धमकी देने वाला पाकिस्तान अब बातचीत की गुहार लगाने लगा appeared first on VSK Bharat.
सिंध जल संधि को लेकर पहले खून बहाने की धमकी देने वाला पाकिस्तान अब बातचीत की गुहार लगा रहा है। भारत के सख्त रुख के बाद पाकिस्तान ने नई दिल्ली से इस पर ‘रचनात्मक बातचीत’ की अपील की है।
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने एक बयान में कहा कि दिल्ली को इस मुद्दे पर रचनात्मक बातचीत करनी चाहिए।
दरअसल, हाल ही में हेग स्थित ‘Permanent Court of Arbitration’ ने जल संधि पर एक निर्णय सुनाया था। इस निर्णय को भारत ने सिरे से खारिज कर दिया। इतना ही नहीं, हेग कोर्ट को ही “अवैध रूप से गठित” बताया और कहा कि उसे उसके संप्रभु विषयों पर निर्णय करने का कोई अधिकार नहीं है। भारत का कहना है कि इस मामले में न्यायाधिकरण का अधिकार क्षेत्र स्वीकार्य नहीं है और उसका निर्णय भारत पर बाध्यकारी नहीं है।
भारत के रुख के बाद पाकिस्तान बैकफुट पर है। इसका एक नमूना हाल ही में SCO समिट के दौरान भी देखने को मिला, जब प्रधानमंत्री मोदी और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ एक ही मंच पर थे, शहबाज लगभग गिड़गिडाने वाले अंदाज में भारत से पानी देने की गुहार लगाते नजर आए।
हालांकि ये बात अलग है कि इससे पहले तक खुद शहबाज और दूसरे पाकिस्तानी नेता अपनी आवाम को खुश करने के लिए ऊल-जलूल बयान देते रहे हैं।
‘पाकिस्तान के लिए पानी की एक-एक बूंद रेड लाइन है। अगर हमारी नदियों के सिस्टम को कोई खतरा हुआ, तो इसका करारा जवाब दिया जाएगा।’ — शहबाज शरीफ, प्रधानमंत्री
‘पाकिस्तान भारत के साथ टकराव नहीं चाहता, लेकिन संधि के तहत देश के जल संसाधनों को रोकने की किसी भी कोशिश को Act of War माना जाएगा।’ — इसहाक डार, विदेश मंत्री
‘पाकिस्तान अपने पानी के अधिकारों की रक्षा के लिए हर मोर्चे पर लड़ाई और युद्ध के लिए तैयार है।’ –बिलावल भुट्टो जरदारी, PPP चेयरमैन
खून बहाने की धमकी से बातचीत की अपील तक
हेग कोर्ट के निर्णय को भारत ने जिस दृढ़ता से नकारा है, पाकिस्तान समझ चुका है कि इस मुद्दे पर किसी भी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता काम आने वाली नहीं है। भारत को किसी भी तरह के दबाव से झुकाया नहीं जा सकता है।
तो अब पाकिस्तान के सामने एक ही रास्ता बचता है, गिड़गिड़ाने का, पानी की भीख मांगने का।
Jammu Kashmir Now
The post खून बहाने की धमकी देने वाला पाकिस्तान अब बातचीत की गुहार लगाने लगा appeared first on VSK Bharat.