वैज्ञानिक डॉ. राजगोपाल चिदंबरम का निधन, पोखरण परमाणु परीक्षण में निभाई थी अहम भूमिका

नई दिल्ली (हि.स.)। देश के वरिष्ठ परमाणु वैज्ञानिक डॉ राजगोपाल चिदंबरम का शनिवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शोक संदेश में कहा कि डॉ. राजगोपाल चिदंबरम भारत के परमाणु कार्यक्रम […]

Jan 4, 2025 - 17:42
 0
वैज्ञानिक डॉ. राजगोपाल चिदंबरम का निधन, पोखरण परमाणु परीक्षण में निभाई थी अहम भूमिका

नई दिल्ली (हि.स.)। देश के वरिष्ठ परमाणु वैज्ञानिक डॉ राजगोपाल चिदंबरम का शनिवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शोक संदेश में कहा कि डॉ. राजगोपाल चिदंबरम भारत के परमाणु कार्यक्रम के प्रमुख वास्तुकारों में से एक थे और उन्होंने भारत की वैज्ञानिक एवं सामरिक क्षमताओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। डॉ. राजगोपाल चिदंबरम के निधन से बहुत दुःख हुआ। वे भारत के परमाणु कार्यक्रम के प्रमुख वास्तुकारों में से एक थे और उन्होंने भारत की वैज्ञानिक और सामरिक क्षमताओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्हें पूरा देश कृतज्ञता के साथ याद करेगा और उनके प्रयास आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेंगे।

पोखरण परमाणु परीक्षण में अहम भूमिका

डॉ. राजगोपाल चिदंबरम का जन्म 11 नवंबर, 1936 को चेन्नई में हुआ था। उन्होंने पोखरण-I (1975) और पोखरण-II (1998) के परमाणु परिक्षणों में अहम भूमिका निभाई थी। चिदंबरम को 1975 और साल 1999 में पद्मश्री और पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

Bharatiyanews हमारा अपना समाचार आप सब के लिए|