विद्या भारती उत्तर क्षेत्र संस्कृति महोत्सव

नई दिल्ली। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा संस्कृति बोध परियोजना के अंतर्गत “उत्तर क्षेत्र संस्कृति महोत्सव” का आयोजन 5 से 7 अक्तूबर 2025 तक (स्थान-गोवर्धन लाल त्रेहन सरस्वती बाल मंदिर, नेहरू नगर, नई दिल्ली) अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। तीन दिवसीय कार्यक्रम में हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब एवं दिल्ली प्रांतों […] The post विद्या भारती उत्तर क्षेत्र संस्कृति महोत्सव appeared first on VSK Bharat.

Oct 10, 2025 - 03:02
 0
विद्या भारती उत्तर क्षेत्र संस्कृति महोत्सव

नई दिल्ली।

विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा संस्कृति बोध परियोजना के अंतर्गत “उत्तर क्षेत्र संस्कृति महोत्सव” का आयोजन 5 से 7 अक्तूबर 2025 तक (स्थान-गोवर्धन लाल त्रेहन सरस्वती बाल मंदिर, नेहरू नगर, नई दिल्ली) अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। तीन दिवसीय कार्यक्रम में हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब एवं दिल्ली प्रांतों के चयनित छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। महोत्सव में मूर्ति कला, कथा-कथन, तात्कालिक भाषण, प्रश्न मंच व लोकनृत्य आदि प्रतियोगिताएं करवाई गईं।

पहले दिन – कथा कथन एवं आशु भाषण प्रतियोगिता – निर्णायक मंडल में प्रिंस गोयल, सारिका, शिप्रा, डॉ. मंजुल शर्मा, डॉ. अरुण कुमार एवं डॉ. योगेश सम्मिलित रहे। इस अवसर पर उत्तर क्षेत्र महामंत्री दिलाराम जी, वरिष्ठ अधिकारी सुरेंद्र अत्री जी तथा दिल्ली प्रांत के महामंत्री सतीश माहेश्वरी जी की उपस्थिति रही।

दूसरे दिन – भारतीय संस्कृति की गौरवगाथा – मुख्य अतिथि कपिल मिश्रा जी (मंत्री, कला, संस्कृति एवं भाषा विभाग, दिल्ली सरकार); विशिष्ट अतिथि सुखराज सेठिया (अध्यक्ष, विद्या भारती उत्तर क्षेत्र), सुरेंद्र अत्री (संरक्षक), दिलाराम चौहान (उत्तर क्षेत्र महामंत्री), ब्रह्मदेव (मंत्री) तथा डॉ. सतीश माहेश्वरी (महामंत्री, दिल्ली प्रांत) रहे। दिन का विशेष आकर्षण रहा – लोक नृत्य प्रतियोगिता, जिसमें निर्णायक के रूप में प्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना नलिनी जी एवं कमलिनी जी उपस्थित रहीं।

समापन दिवस – महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर समापन सत्र आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के महामंत्री देशराज शर्मा जी, मुख्य अतिथि श्याम जाजू जी (पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी), डॉ. विधा लाल एवं भास्वती मिश्रा (पुत्रवधू पंडित बिरजू महाराज) उपस्थित रहे।

सर्वहितकारी (सी.सै.) विद्या मंदिर हाजीपुर की टीम ने लोकनृत्य प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया।

#VidyaBharati

The post विद्या भारती उत्तर क्षेत्र संस्कृति महोत्सव appeared first on VSK Bharat.

UP HAED सामचार हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें।