राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हिमाचल दौरा स्थगित:एसपीजी के दौरे के बाद फैसला, अटल टनल, आरट्रैक और आईआईटी मंडी में थे कार्यक्रम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का शिमला दौरा स्थगित हो गया है। राष्ट्रपति कार्यालय ने हिमाचल सरकार को इसकी सूचना दे दी है। दरअसल राष्ट्रपति का 5 मई से 8 मई तक हिमाचल में रहने का कार्यक्रम था। उनके दौरे के लिए प्रदेश सरकार व स्थानीय प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी थीं। राष्ट्रपति का इस दौरान अटल टनल मनाली, आरट्रैक शिमला और आईआईटी मंडी में जाने का कार्यक्रम था। उनके दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसपीजी की टीम ने शिमला का दौरा किया था। टीम ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा इंतजामों के निर्देश दिए थे। जिला प्रशासन ने भी सुरक्षा को लेकर बैठक शुरू कर दी थीं। आम आदमी के लिए बंद हो गया था राष्ट्रपति भवन राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए शिमला स्थित राष्ट्रपति भवन में आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी। भवन को 12 मई तक आम लोगों के लिए बंद किया गया था। दौरा रद्द होने के बाद भवन को कब खोला जाएगा, इस पर अभी स्पष्टता नहीं है। राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से अभी तक उनके आगामी दौरे की नई तिथियों की घोषणा नहीं की गई है।

May 1, 2025 - 05:37
 0

Bharatiyanews हमारा अपना समाचार आप सब के लिए| - बात भारत की -