प्रतिष्ठा द्वादशी – आनुष्ठानिक शुचिता के लिए भूमि पूजन सम्पन्न

अयोध्या, 22 दिसम्बर। श्री राम जन्मभूमि मन्दिर में प्रभु के प्रतिष्ठित होने की द्वितीय वर्षगांठ (प्रतिष्ठा द्वादशी) की तैयारियां वृहद स्तर पर प्रारम्भ हो गई हैं। कार्यक्रम स्थल पर भूमि पूजन के साथ आनुष्ठानिक शुचिता का श्रीगणेश हो गया। पूजन कार्यक्रम 27 दिसम्बर की प्रातः से तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम 29 सायंकाल से होंगे और दोनों […] The post प्रतिष्ठा द्वादशी – आनुष्ठानिक शुचिता के लिए भूमि पूजन सम्पन्न appeared first on VSK Bharat.

Dec 24, 2025 - 17:39
 0
प्रतिष्ठा द्वादशी – आनुष्ठानिक शुचिता के लिए भूमि पूजन सम्पन्न

अयोध्या, 22 दिसम्बर। श्री राम जन्मभूमि मन्दिर में प्रभु के प्रतिष्ठित होने की द्वितीय वर्षगांठ (प्रतिष्ठा द्वादशी) की तैयारियां वृहद स्तर पर प्रारम्भ हो गई हैं। कार्यक्रम स्थल पर भूमि पूजन के साथ आनुष्ठानिक शुचिता का श्रीगणेश हो गया। पूजन कार्यक्रम 27 दिसम्बर की प्रातः से तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम 29 सायंकाल से होंगे और दोनों ही पांच दिन चलेंगे।

“प्रतिष्ठा द्वादशी” कार्यक्रम स्थल अंगद टीला परिसर में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव  चंपतराय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया। इसी के साथ यहां सम्पन्न होने वाले  अनुष्ठानिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिये पंडाल, मंच और साज -सज्जा का कार्य शुरू हो गया है।

अंगद टीला परिसर में प्रतिष्ठा द्वादशी के सभी धार्मिक – सांस्कृतिक कार्यक्रम 29 दिसंबर 2025 से 2 जनवरी 2026 तक चलेंगे।

मन्दिर गर्भगृह के  धार्मिक आयोजन – श्रीराम अभिषेक, श्रृंगार, भोग एवं प्राकट्य आरती पूर्वाह्न 9.30 से प्रारम्भ होकर दोपहर आरती तक चलेंगे। इस धार्मिक आयोजन का दूरदर्शन सजीव प्रसारण करेगा। धार्मिक आयोजनों में शामिल मंडल पूजा 27 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक यज्ञशाला में संपन्न होगी। आयोजन के मुख्य आचार्य श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टी जगद्गुरु मध्वाचार्य होंगे।

The post प्रतिष्ठा द्वादशी – आनुष्ठानिक शुचिता के लिए भूमि पूजन सम्पन्न appeared first on VSK Bharat.

UP HAED सामचार हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें।