घर में सोया हुआ था परिवार, सुबह उठे लोग तो उड़ गए होश, CCTV से पता चल गया 'खिड़की वाला राज'

आरा शहर में एक बड़ी चोरी हुई है। नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर में रोहित कुमार के घर चोरों ने धावा बोला। ग्रिल काटकर घर में घुसे और 20 लाख से अधिक के गहने, जेवरात और लैपटॉप चुरा ले गए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

Apr 8, 2025 - 20:14
 0  10
घर में सोया हुआ था परिवार, सुबह उठे लोग तो उड़ गए होश, CCTV से पता चल गया 'खिड़की वाला राज'
आरा: बिहार के शहर की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की रात्रि गश्ती को धता बताते हुए चोरों ने नवादा थाना क्षेत्र में एक बड़े चोरी कांड को अंजाम दिया है। चोरों ने चार्टर्ड अकाउंटेंट रोहित कुमार के घर की खिड़की की ग्रिल काटकर अंदर प्रवेश किया और करीब 20 लाख रुपये से अधिक मूल्य के जेवरात, लैपटॉप व अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना को अंजाम देने वाले चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। मामले की जांच कर रही है।

सोते समय घुसे चोर, कीमती सामान लेकर फरार

घटना सोमवार देर रात की है जब जगदेव नगर गली नंबर 7 स्थित रोहित कुमार के घर में उनके परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। उसी दौरान करीब 6 चोरों ने घर के साइड की खिड़की का ग्रिल काटा और घर में दाखिल हो गए। चोरों ने गोदरेज और बक्से को तोड़कर उनमें रखे गहनों, नकदी और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को चुरा लिया।

सुबह जागने पर चला चोरी का पता

सुबह जब घर के लोग जागे तो दरवाजे की स्थिति और ग्रिल कटा देख उन्हें शक हुआ। अंदर जाकर देखा तो पूरा घर अस्त-व्यस्त था और भीषण चोरी हो चुकी थी। इसके बाद आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए।

सीसीटीवी में कैद पूरी घटना, पुलिस जांच में जुटी

घटना की पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें चोरों को घर में घुसते और चोरी करते साफ देखा जा सकता है। सूचना मिलते ही नवादा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिया है और चोरों की पहचान के प्रयास जारी हैं।

स्थानीय लोगों ने सुरक्षा पर उठाए सवाल

इलाके के लोगों ने बताया कि यह क्षेत्र उचक्कों और चोरों का अड्डा बनता जा रहा है, लेकिन प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। लोगों का मानना है कि इस वारदात में भी किसी स्थानीय गिरोह का हाथ हो सकता है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

UP HAED सामचार हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें।