काशी विश्वनाथ मंदिर के घाट पर पुनः प्रारंभ हुआ लेज़र शो

काशी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के घाट पर आकर्षक लेज़र शो पुनः आरम्भ हो गया है। लेज़र शो प्रस्तुति में ललिता घाट तथा काशी के गौरवपूर्ण इतिहास का मनोहारी चित्रण किया गया। गत वर्ष अनापेक्षित रूप से गंगा जी के जलस्तर में अचानक हुई वृद्धि के परिणामस्वरूप लेज़र मशीन के सभी पोल जलमग्न हो गए […] The post काशी विश्वनाथ मंदिर के घाट पर पुनः प्रारंभ हुआ लेज़र शो appeared first on VSK Bharat.

Apr 14, 2026 - 22:00
 0
काशी विश्वनाथ मंदिर के घाट पर पुनः प्रारंभ हुआ लेज़र शो

काशी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के घाट पर आकर्षक लेज़र शो पुनः आरम्भ हो गया है। लेज़र शो प्रस्तुति में ललिता घाट तथा काशी के गौरवपूर्ण इतिहास का मनोहारी चित्रण किया गया। गत वर्ष अनापेक्षित रूप से गंगा जी के जलस्तर में अचानक हुई वृद्धि के परिणामस्वरूप लेज़र मशीन के सभी पोल जलमग्न हो गए थे, तब से ही यह शो नहीं हो पा रहा था। जलमग्न होने कारण मशीनों में सिल्ट भर गई थी और वह निष्क्रिय हो गई थीं। इस प्रकार बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में महीनों जलमग्न रही इन मशीनों को पुनः संचालन लायक बनाया जाना अभियांत्रिकी का एक अत्यंत चुनौती पूर्ण कार्य था। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने मुंबई से विशेषज्ञ तकनीशियन दल को बुला कर विशेषज्ञ संस्थानों से भी सांस्थानिक सहयोग प्राप्त करते हुए यह दुष्कर उपलब्धि प्राप्त की है।

मंदिर प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, बाढ़ प्रभावित होने से पूर्व की भांति ही यह लेज़र शो अब पुनः पूरी गुणवत्ता के साथ प्रदर्शन हेतु तैयार है। इस बीच श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा मंदिर के गंगा घाट पर सायंकालीन गंगा आरती भी प्रारंभ की जा चुकी है, जो अल्पकाल में ही काशी के सबसे बड़े आकर्षणों में सम्मिलित हो चुकी है। अब लेज़र शो के समाहित होने से मंदिर गंगा घाट और भी वाइब्रेंट स्वरूप में श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनेगा। लेज़र शो प्रतिदिन गंगा आरती के तुरंत पश्चात आयोजित किया जाएगा। लगभग 10 मिनट की अवधि वाले प्रस्तुतीकरण में प्रकाश और ध्वनि के सुंदर संयोजन द्वारा काशी की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है।

शुक्रवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अद्भुत लेज़र शो का आनंद लिया। उपस्थित जनों ने लेज़र शो की सराहना करते हुए अत्यंत आकर्षक बताया।

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास निरंतर नवाचार एवं संवेदनशील धार्मिक प्रबंधन द्वारा श्रद्धालुओं के अनुभव को श्रेष्ठतर बनाने हेतु प्रतिबद्ध है।

।।श्री काशीविश्वनाथो विजयतेतराम।।

 

 

The post काशी विश्वनाथ मंदिर के घाट पर पुनः प्रारंभ हुआ लेज़र शो appeared first on VSK Bharat.

UP HAED सामचार हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें।