कब लगने वाला है 2025 का पहला सूर्य ग्रहण, जानें भारत में दिखाई देगा या नहीं? साल भर के ग्रहणों की पूरी लिस्ट देखें

इस महीने दुनिया सूर्य ग्रहण की साक्षी बनने वाली है। यह ग्रहण 29 मार्च को लगने वाला है। इससे पहले 14 मार्च को चंद्र ग्रहण लगा था, हालांकि वह भारत में दिखाई नहीं दिया। ऐसे में सवाल उठता है कि 29 मार्च को लगने वाला सूर्य ग्रहण क्या भारत में दिखाई देगा।

Mar 17, 2025 - 21:43
 0  18
कब लगने वाला है 2025 का पहला सूर्य ग्रहण, जानें भारत में दिखाई देगा या नहीं? साल भर के ग्रहणों की पूरी लिस्ट देखें
नई दिल्ली: वर्ष 2025 कई खगोलीय घटनाओं की साक्षी बनने वाला है। इसमें चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण भी शामिल हैं। हिंदू धर्म में ग्रहण को काफी महत्व दिया गया है। धर्मग्रंथों में ग्रहण के दौरान किसी भी शुभ काम को करने की मनाही है, हालांकि विज्ञान ऐसा नहीं मानता। वर्ष 2025 में कुल 2 चंद्र ग्रहण और दो सूर्य ग्रहण लगने हैं। इनमें से पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च को लगा था। ऐसे में सवाल उठता है कि इस साल का पहला सूर्य ग्रहण कब लगने वाला है और क्या यह भारत में दिखाई देगा।

29 मार्च 2025: आंशिक सूर्य ग्रहण

वैज्ञानिकों ने बताया कि 29 मार्च 2025 को आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। हालांकि, यह आंशिक सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। यह ग्रहण उत्तरी अमेरिका, ग्रीनलैंड, आइसलैंड, उत्तरी अटलांटिक महासागर, यूरोप और उत्तर-पश्चिमी रूस में दिखाई देगा।

7-8 सितंबर: पूर्ण चंद्र ग्रहण

7 सितंबर को पूर्ण चंद्र ग्रहण लगेगा। यह चंद्र ग्रहण पूरे भारत में दिखाई देगा। वैज्ञानिकों ने बताया कि पूर्ण चंद्र ग्रहण एशिया के अन्य देशों के साथ-साथ यूरोप, अंटार्कटिका, पश्चिमी प्रशांत महासागर, ऑस्ट्रेलिया और हिंद महासागर क्षेत्र में भी दिखाई देगा। यह आश्चर्यजनक घटना 7 सितंबर रात 8:58 बजे से सुबह 2:25 बजे तक चलेगी, जिससे चंद्रमा गहरे लाल रंग का दिखाई देगा।

21-22 सितंबर: आंशिक सूर्य ग्रहण

वर्ष 2025 का अंतिम ग्रहण आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। यह आंशिक सूर्य ग्रहण 21-22 सितंबर को होगा। इस आंशिक सूर्य ग्रहण को न्यूजीलैंड, पूर्वी मेलानेशिया, दक्षिणी पोलिनेशिया और पश्चिमी अंटार्कटिका में देखा जा सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

@Dheeraj kashyap युवा पत्रकार- विचार और कार्य से आने वाले समय में अपनी मेहनत के प्रति लगन से समाज को बेहतर बना सकते हैं। जरूरत है कि वे अपनी ऊर्जा, साहस और ईमानदारी से र्काय के प्रति सही दिशा में उपयोग करें , Bachelor of Journalism And Mass Communication - Tilak School of Journalism and Mass Communication CCSU meerut / Master of Journalism and Mass Communication - Uttar Pradesh Rajarshi Tandon Open University पत्रकारिता- प्रेरणा मीडिया संस्थान नोएडा 2018 से केशव संवाद पत्रिका, प्रेरणा मीडिया, प्रेरणा विचार पत्रिका,