अमेरिका के ग्रीनलैंड प्लान पर व्लादिमीर पुतिन का बड़ा बयान, एक्सपर्ट बोले- ज्यादा आक्रामक हो जाएंगे ट्रंप
रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने मरमन्स्क की यात्रा के दौरान कहा कि उनको अमेरिकी प्रेसीडेंट डोनाल्ड ट्रंप की ग्रीनलैंड योजना पर कोई आपत्ति नहीं है। पुतिन का कहना है कि यह डेनमार्क और अमेरिका के बीच का मुद्दा है। हालांकि ग्रीनलैंड और डेनमार्क ने अमेरिकी प्रस्ताव को खारिज किया है।


क्या बोले हैं रूस के राष्ट्रपति
व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को आर्कटिक सर्कल के उत्तर में सबसे बड़े शहर मरमंस्क का दौरा किया है। इस दौरान उन्होंने आर्कटिक में के वैश्विक नेतृत्व को मजबूत करने पर जोर दिया। पुतिन ने राष्ट्रपति ट्रंप की ग्रीनलैंड को अमेरिका में मिलाने की योजना पर कोई आपत्ति नहीं जताते हुए कहा कि आर्कटिक क्षेत्र में भूराजनीतिक प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है।राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मुरमंस्क में आर्कटिक फोरम में कहा कि ग्रीनलैंड का मामला अमेरिका और डेनमार्क के बीच का है। इसका हमसे कोई लेना-देना नहीं है। पुतिन के इस बयान को भूराजनीतिक और सैन्य विशेषज्ञों ने वॉशिंगटन को अपनी ग्रीनलैंड योजना को आगे बढ़ाने के लिए मॉस्को की हरी झंडी के रूप में देखा है। इससे ट्रंप इस मुद्दे पर ज्यादा आक्रामक हो सकते हैं।रूस-अमेरिका में घट रही हैं दूरियां
पुतिन के बयान का समय आया है, जब रूस और अमेरिका संबंधों को सुधारने की तरफ बढ़ते दिख रहे हैं। इस साल जनवरी में राष्ट्रपति पद संभालने के बाद से डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के लिए सख्त रुख छोड़ते हुए नरम पड़े हैं। ट्रंप ने व्लादिमीर पुतिन से फोन पर लंबी बातचीत भी की है। ऐसे में एक-दूसरे की आलोचना करने वाले रूस और अमेरिका अब एक-दूसरे पर नरम हैं। कई विवादित मामलों में भी दोनों एक-दूसरे से सहमत दिख रहे हैं।What's Your Reaction?



